बिहार के चूहे बड़े ही नटखट, पहले पी शराब अब ला दी बाढ़, लालू ने कसा तंज

बिहार के चूहों के सर पहले यह इल्जाम लगा कि उन्होंने गोदाम में जब्त कर रखी शराब पी ली और अब चूहों ने बिहार में बाढ़ ला दी । एेसा हम नहीं कह रहे, बिहार सरकार के मंत्री ने ये कहा है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 01 Sep 2017 12:16 PM (IST) Updated:Fri, 01 Sep 2017 11:14 PM (IST)
बिहार के चूहे बड़े ही नटखट, पहले पी शराब अब ला दी बाढ़, लालू ने कसा तंज
बिहार के चूहे बड़े ही नटखट, पहले पी शराब अब ला दी बाढ़, लालू ने कसा तंज

 पटना [जेएनएन]। बिहार के चूहे भी कमाल के हैं, पहले तो उन्होंने गोदाम में रखी शराब की नई बोतलों से शराब पी और अब यह नटखट चूहे बिहार में बाढ़ लेकर आए। चूहों ने ही बिहार में बाढ़ लाई है, एेसा हम नहीं कह रहे हैं यह जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने कही है।

बिहार में इस बार बाढ़ ने विकराल रूप धरा और इससे पांच सौ से ज्यादा लोग काल की गाल में समा गये। बाढ़ से बिहार के 19 जिलों में कुल 1.17 करोड़ लोग प्रभावित हुए। अभी भी बाढ़ राहत शिविरों में 57 हजार 109 लोग शरण लिए हुए हैं।

बिहार सरकार के लिए चूहे बने सिरदर्द

बिहार में मची इतनी बड़ी तबाही का कसूरवार कौन है ? बिहार के ये नटखट चूहे ही बाढ़ के लिए कसूरवार ठहराए गए हैं। एेसा विभाग से संबंधित मंत्री जी ने कहा है। अब इस बात पर राजनीतिक जंग छिड़ी है कि क्या बिहार में चूहे इतने बलशाली हैं कि उन्होंने बिहार के कई तटबंधों को ध्वस्त कर दिया है?

ये चूहे अब बिहार सरकार के लिए सिरदर्द बन गये हैं। इससे पहले चूहों पर आरोप लगा था कि उन्होंने बिहार के थानों के मालखाने में रखी शराब गटक ली और अब बिहार में बाढ़ लाने का भी अपराध कर चुके हैं। विभागीय मंत्री की मानें, तो ये चूहे लाइलाज हैं, जिनके आगे सरकार ने भी हथियार डाल दिया है।

जल संसाधन मंत्री ने कहा- चूहों की वजह से आई बाढ़

एक न्यूज चैनल से बातचीत में बिहार के जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने इसका कारण बताया है कि चूहों ने कैसे तटबंधों को कमजोर कर बिहार में बाढ़ लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में आयी बाढ़ का एक मुख्य कारण पता चला है, नेपाल की बारिश और बिहार की भौगोलिक स्थिति या फिर सरकार की कम तैयारी इसकी वजह नहीं, इसकी मुख्य वजह हैं,चूहे।

उन्होंने कहा कि 19 जिलों की 1 करोड़ 71 लाख की आबादी जिस बाढ़ से प्रभावित हुई है, उसमें सबसे बड़ी भूमिका चूहों की रही है। नदी के तटबंधों को तो इन्होंने ही तोड़ दिया है। यानी विभागीय मंत्री की मानें तो चूहों ने बड़े-बड़े तटबंधों को पूरी तरह पहले ही ध्वस्त कर दिया था और थोड़ा सा पानी आया तो पूरा का पूरा तटबंध बह गया और बाढ़ आ गयी।

यही नहीं, इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने जो कारण बताया, वह सुनकर हैरानी होती है। उनका कहना है कि बिहार में बाढ़ का सबसे बड़े कारण चूहे, तो है हीं, साथ ही इनका और मच्छरों का कोई इलाज भी नहीं है। एेसा लगता है कि बिहार के मंत्रियों ने तो चूहों के आगे हथियार डाल दिया है।

लालू ने कहा- ललन सिंह है सबसे बड़ा चूहा

इन चूहों को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। राजद अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि बिहार में चूहे अब इतने शक्तिशाली हो गए हैं कि बाढ़ ला दिये, बिहार के मंत्री ललन सिंह बोल रहे थे। सबसे बड़का चूहा तो मंत्री ललन सिंह अपने है। इन सबकी पोल खोलेंगे, कोई बचेगा नहीं। लालू यादव किसी से डरता नहीं है।

राजद नेता ने कहा- अब चूहों पर क्या कार्रवाई होगी? बताइए

राजद नेता शक्ति यादव ने कहा कि अब बिहार सरकार के मंत्री यह कह रहे हैं कि चूहों ने शराब पी और अब चूहों ने बाढ़ ला दी तो अब राज्य सरकार को बताना चाहिए कि चूहों पर क्या कार्रवाई करेगी? इन्होंने जनता को बेवकूफ समझ रखा है।

इसका जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि हमने बाढ़ आने पर 72 घंटे के अंदर ही चूहों के बिलों को भरने का का काम किया। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में त्वरित राहत और बचाव का काम किया गया।

जानकारी के मुताबिक बांध और तटबंधों के भीतर भारी संख्या में चूहे अपने घर बना लेते हैं और उसमें छेद कर पूरा का पूरा बांध ही कुतर डालते हैं, जिस वजह से बांध कमजोर हो जाता है।

chat bot
आपका साथी