Bihar Lockdown: लॉकडाउन के बारे में समझाने गई पुलिस, गांव वालों ने कर दिया हमला...

कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर हुए लॉकडाउन को लेकर ग्रामीणों को अलर्ट करने गई जिले के रूपौली थाने की पुलिस पर मनसागर पटोरी गांव में ग्रामीणों ने हमला किया।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 26 Mar 2020 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2020 11:13 PM (IST)
Bihar Lockdown: लॉकडाउन के बारे में समझाने गई पुलिस, गांव वालों ने कर दिया हमला...
Bihar Lockdown: लॉकडाउन के बारे में समझाने गई पुलिस, गांव वालों ने कर दिया हमला...

नवादा, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर हुए लॉकडाउन को लेकर ग्रामीणों को अलर्ट करने गई जिले के रूपौली थाने की पुलिस पर मनसागर पटोरी गांव में ग्रामीणों ने हमला किया। इसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उधर, कोरोना से निबटने को जिलास्तरीय 15 कोषांगों का गठन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को उस समय लेने के देने पड़ गए, जब ग्रामीणों ने हमला कर दिया गया। बताया जाता है कि मनसागर पटोरी गांव में लॉकडाउन को लेकर गांव वालों को पुलिस समझाने गई थी। इसी दौरान करीब 200 ग्रामीणों ने कंफ्यूजन में पथराव कर दिया। कुछ लोग पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

घटना में थानाध्यक्ष संतोष कुमार समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, सिपाही बच्चा पासवान का सिर फट गया और सिपाही रीतेश कुमार कंधे व पीठ पर गंभीर चोट लग गई। इन दोनों के अलावा थानाध्यक्ष संतोष कुमार व सिपाही गोपाल सिंह भी जख्मी हैं। इन घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोह में इलाज किया गया। इसके बाद उन्हें नवादा के लिए रेफर कर दिया गया। 

उधर, कोरोना को देखते हुए जिला स्तर पर 15 कोषांगों का गठन किया गया है। सभी कोषांगों में वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों की नियुक्ति की गई है। डीएम यशपाल मीणा और एसपी हरि प्रसाद एस ने संयुक्त आदेश जारी कर कोषांग के पदाधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। सभी कोषांग के संपूर्ण व्यवस्था के प्रभार में डीडीसी वैभव चौधरी और एएसपी मुख्यालय महेंद्र कुमार बसंत्री रहेंगे। सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

नवादा सदर में सदर एसडीएम अनु कुमार, पकरीबरावां में राज्य खाद्य निगम के डीपीएम सुनील कुमार सिंह, कौआकोल में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संतोष झा, वारिसलीगंज में डीडीसी वैभव चौधरी, काशीचक में जिला कल्याण पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक, हिसुआ में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र सुमन, नारदीगंज में एलआरडीसी वीरेंद्र कुमार, रजौली में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अशोक कुमार तिवारी, सिरदला में एसडीएम चंद्रशेखर आजाद, अकबरपुर में एलआरडीसी विमल कुमार ङ्क्षसह, गोङ्क्षवदपुर में डीटीओ अभ्येंद्र मोहन सिंह, नरहट में डीएसओ अर्चना भारती, मेसकौर में जिला योजना पदाधिकारी विशाल राघव और रोह में वरीय उपसमाहर्ता राजवद्र्धन वरीय पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी