मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे पर कार्रवाई में कांपी बिहार पुलिस, पोल खुली तो अब होगा गाड़ी पर जुर्माना

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे की गाड़ी ने ट्रैफिक कानून तोड़ा लेकिन कार्रवाई में बिहार पुलिस कांपने लगी। कोई पुलिसकर्मी जुर्माना करने आगे नहीं आया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 07:13 PM (IST)
मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे पर कार्रवाई में कांपी बिहार पुलिस, पोल खुली तो अब होगा गाड़ी पर जुर्माना
मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे पर कार्रवाई में कांपी बिहार पुलिस, पोल खुली तो अब होगा गाड़ी पर जुर्माना
पटना [जेएनएन। नए मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिहार में आम लोगों पर तो भारी जुर्माना किया जा रहा है, लेकिन कई रसूखदार लोगों पर हाथ डालने में पुलिस के हाथ कांप जा रहे हैं। राजधानी में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍यमंत्री अश्विनी चौबे के परिवार वाले ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर रविवार काे आराम से चले गए। मामले के चर्चा में आने के बाद तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद अब परिवहन विभाग और जिला प्रशासन ने केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पर जुर्माना लगाया है।
मंत्री की गाड़ी रोकी, पर जुर्माना नहीं लगाया
पटना के बिहार संग्रहालय के पास रविवार को पुलिस ने बीआर-01-डीए-0123 नंबर की गाड़ी रोकी, जिसके आगे 'सांसद' लिखा था। गाड़ी में मंत्री के बेटे और बहू थे। पिछली सीट पर उनकी पत्नी बैठीं थीं। मंत्री की बहू ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था। पुलिस के टोकने पर उन्‍होंने सीट बेल्ट लगा लिया, लेकिन पुलिस जुर्माना लगाने की हिम्‍मत नहीं जुटा सकी। बताया जाता है कि मंत्री के बेटे ने गाड़ी को बिहार म्यूजियम के गेट से 100 मीटर आगे करीब आधा घंटे तक रोका। फिर, वे गाड़ी लेकर चले गए। जांच में पता चला कि गाड़ी केंद्रीय राज्‍यमंत्री अश्विनी चौबे के नाम से रजिस्टर्ड है।
जिस समय अश्विनी चौबे की गाड़ी के साथ यह घटना हुई, ठीक उसी समय पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु यादव की ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी भी रोकी गई, लेकिन वे जुर्माने की राशि देकर आराम से निकल गए।
घटना की चर्चा से बैकफुट पर पुलिस, हुई कार्रवाई
मौाके पर मौजूद मीडिया ने जब घटनाक्रम को फ्लैश किया तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। प्रमंडलीय आयुक्‍त ने डयूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर देवपाल पासवान तथा सिपाही पप्पू कुमार व दिलीप चंद्र सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित करने का आदेश दिया। इसके बाद सोमवार को परिवहन विभाग और जिला प्रशासन ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की गाड़ी पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया है।
chat bot
आपका साथी