पीएम मोदी ने बिहार म्यूजियम की तारीफ में लिखे ये शब्‍द, जानिए

पटना विश्‍वविद्यालय शताब्‍दी समारोह में शिरकत करने के बाद पीएम मोदी बिहार म्‍यूजियम देखने पहुंचे। उन्‍होंने एक छत के नीचे बिहार की समृद्ध विरासत को देखा।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sat, 14 Oct 2017 03:46 PM (IST) Updated:Sat, 14 Oct 2017 11:08 PM (IST)
पीएम मोदी ने बिहार म्यूजियम की तारीफ में लिखे ये शब्‍द, जानिए
पीएम मोदी ने बिहार म्यूजियम की तारीफ में लिखे ये शब्‍द, जानिए

पटना [जेएनएन]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्‍ानिवार को बिहार के अपने एक दिवसीय दौरे पर पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। यहां एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक किताब देकर तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पर गुलाब देकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने नीतीश कुमार से पूछा कि पटना में जो नया म्यूजियम बना है उसे क्या मैं देख सकता हूं? नीतीश कुमार ने जवाब दिया, क्यों नहीं। पटना विश्‍वविद्यालय शताब्‍दी समारोह में शिरकत करने के बाद पीएम मोदी नवनिर्मित बिहार म्‍यूजियम देखने पहुंचे।

म्‍यूजियम में पीएम मोदी ने एक छत के नीचे उन्‍होंने बिहार की समृद्ध विरासत को निहारा। वहां रखे  एक-एक चीजों की जानकारी ली। इसके बाद उन्‍होंने लिखा कि श्रद्धा दर्शन को प्रेरित करती है। जिज्ञासा प्रदर्शन को प्रेरित करती है। इतिहास, संस्कृति की महान विरासत को एक्सपीरियेंस करने का उत्तम स्थल है। अभिनंदन।

बिहार म्‍यूजियम कई मायनों में अनूठा और आकर्षक है। करीब पांच सौ करोड़ की लागत से बने इस म्‍यूजियम में एक छत के नीचे बिहार की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिलती है। यह म्यूजियम बिहार की पहचान है।

बता दें कि यह म्यूजियम सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट था और यह कई मायनों में खास है। इस म्यूजियम में 1764 ई तक का इतिहास है। यहां एक ओर बिहार में मिली हजारों साल पुराने कलाकृतियां देखने को मिलेंगी, तो दूसरी ओर भारतीय इतिहास से संबंधित कई ऐसी जानकारियां है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी। यहां राज्य के पारंपरिक विवाह का चित्रण से लेकर छठ पूजा का विवरण, गांधी से जुड़ी पेंटिंग व म्यूजियम का इतिहास देखने को मिलता है। म्‍यूजियम में रखा हुअए सम्राट चंद्रगुप्त का सिंहासन भी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है।

chat bot
आपका साथी