10 नवंबर को नीतीश की विदाई तय: तेजस्वी

मसौढ़ी। 10 नवंबर को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई तय है। सूबे की जनता ने मन बना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:33 PM (IST)
10 नवंबर को नीतीश की विदाई तय: तेजस्वी
10 नवंबर को नीतीश की विदाई तय: तेजस्वी

मसौढ़ी। 10 नवंबर को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई तय है। सूबे की जनता ने मन बना लिया है। सभा में उपस्थित भीड़ इसका गवाह है। उक्त बातें सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को स्थानीय गांधी मैदान में कही। वे राजद प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

सात मिनट के संक्षिप्त भाषण में तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 15 साल के शासन में रोजगार सृजन नहीं करने, सिचाई की व्यवस्था नहीं करने व गरीबों का शोषण करने का आरोप लगाया। सता में आते ही 10 लाख नौजवानों को रोजगार देने, कृषि ऋण माफ करने व बिजली बिल आधा कर देने, प्रतियोगिता परीक्षाओं का फीस व आने-जाने का किराया माफ करने का आश्वासन दिया। तेजस्वी ने इस बार के चुनाव को बिहार का भविष्य तय करने वाला बताया।

भाषण के बीच घेरे को तोड़कर मंच के पास पहुंचे लोग

तेजस्वी यादव का भाषण सुनने के लिए सैकडों लोग पहुंचे थे। अपने नेता को देखने के लिए भी लोग बेताब थे। इसके लिए भाषण के बीच में बैरिकेटिग तोड़कर लोग मंच के पास पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तेजस्वी ने उन्हें रोक दिया।

chat bot
आपका साथी