बिहार में अब सक्रिय होगा मानसून, 28 से झमाझम बारिश के आसार

गर्मी के लंबे दौर के बाद बिहार में अब मानसून सक्रिय हो रहा है। दो दिनों बाद 28 जुलाई से राज्‍य में झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम का हाल जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 26 Jul 2018 08:59 AM (IST) Updated:Thu, 26 Jul 2018 08:46 PM (IST)
बिहार में अब सक्रिय होगा मानसून, 28 से झमाझम बारिश के आसार
बिहार में अब सक्रिय होगा मानसून, 28 से झमाझम बारिश के आसार

पटना [जेएनएन]। सावन में राजधानी सहित पूरे प्रदेश में मेघों के जमकर बरसने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 और 29 जुलाई को बिहार में मानसून के सक्रिय होने के कारण झमाझम वर्षा के आसार हैं। सावन का आरंभ भी 28 जुलाई को होगा।

बुधवार को राजधानी में छिटपुट बारिश रिकॉर्ड की गई। पटना शहरी क्षेत्र में 0.3 एमएम और बिहटा के आसपास 6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे पहुंच गया है। गुरुवार को भी आकाश में बादल छाए हैं। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो रही है।

28 से सक्रिय होगा दक्षिण पश्चिम मानसून

बीते दिन गया में 38.2, भागलपुर 16.4, नवादा 17, मधुबनी 14 , औरंगाबाद 11, मधुबनी 8, पूर्वी चंपारण 6, डेहरी 6, गोपालगंज, सुपौल और किशनगंज में 5-5 एमएम वर्षा रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी-उत्तर बिहार में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण पश्चिम मानसून 28 और 29 जुलाई को बिहार में सक्रिय हो सकता है।

तापमान में गिरावट

बिहार में इन दिनों तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे गिरकर 29.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी