Top Patna News Of The Day 19 September 2019, मजदूर को कुचलने के बाद सिटी बसों में तोड़फोड़, दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारा, ठेला चालक संघ ने राजधानी में काटा बवाल, बेगूसराय में छिनैती का विरोध करने पर पीट-पीटकर हत्या, गोपालगंज में युवक की गोली मारकर हत्या

पटना एम्स के बाहर गुरुवार को सिटी बस ने एक मजदूर को कुचल दिया। हादसे में आक्रोशित लोगों ने तीन सिटी बसों को आग के हवाले कर दिया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 04:20 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 04:20 PM (IST)
Top Patna News Of The Day 19 September 2019, मजदूर को कुचलने के बाद सिटी बसों में तोड़फोड़, दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारा, ठेला चालक संघ ने राजधानी में काटा बवाल, बेगूसराय में छिनैती का विरोध करने पर पीट-पीटकर हत्या, गोपालगंज में युवक की गोली मारकर हत्या
Top Patna News Of The Day 19 September 2019, मजदूर को कुचलने के बाद सिटी बसों में तोड़फोड़, दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारा, ठेला चालक संघ ने राजधानी में काटा बवाल, बेगूसराय में छिनैती का विरोध करने पर पीट-पीटकर हत्या, गोपालगंज में युवक की गोली मारकर हत्या

Top Patna News, 19  September Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

मजदूर को कुचलने के बाद सिटी बसों में तोड़फोड़

पटना, जेएनएन। पटना एम्स के नजदीक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस ने गुरुवार को सड़क पार कर रहे जामुन मांझी को कुचल दिया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराय गया। इधर, आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। फुलवारी शरीफ की जानीपुर सड़क को जाम कर दिया। कई बसों में तोड़फोड़ की। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस पर भी विरोध जता रहे लोगों ने पथराव कर दिया। मुआवजे के लिए बवाल कर रहे लोगों को काफी देर समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारा

पटना, जेएनएन। राजधानी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मसौढ़ी में दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर जान ले ली गई है। विवाहिता का शव बुधवार को नदी किनारे मिला। मामले में मायके वालों ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए हैं। मृतका की पहचान कंचन देवी के रूप में हुई है।

ठेला चालक संघ राजधानी में काटा बवाल

पटना, जेएनएन। पीक अॉवर में ठेला न चलाने के नियम के खिलाफ राजधानी में ठेला चालक संघ उतर आया। बड़ी संख्या में विरोध कर रहे लोगों ने बवाल कर दिया। इस दौरान सिटी बसों के शीशे तोड़ दिए गए। पटना स्टेशन रोड चिरैयाटांड पुल के पास जमकर बवाल किया गया। सड़क पर ठेला खडा़ कर आवाजाही रोक दी गई।

गोपालगंज में युवक की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज, जेएनएन। मीरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात बेखौफ अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मीरगंज थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेगूसराय में छिनैती का विरोध करने पर पीट-पीटकर हत्या

बेगूसराय, जेएनएन। जिले में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की शिथिलता का फायदा उठाया है। नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर लूट की नीयत से आए तीन बदमाशों ने पैसे भरा बैग देने का विरोध करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। सूचना पर नगर थाने की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। मृतक की पहचान समीर सिंह के रूप में हुई है।

मौसम विभाग के अनुमान से चौकन्ना हुआ निगम

पटना, जेएनएन। मंगलवार की बारिश से लबालब हुई राजधानी को एक बार फिर बादलों का डर सता रहा है। पटना के कई मोहल्लों से पानी अभी निकला भी नहीं था कि मौसम विभाग के अनुमान से नगर निगम चौकन्ना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना सहित प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। गंगा के तटीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी