प्रकाशपर्व में आना है पटना? जानिए रेलवे स्टेशन से टेंट सिटी की एक्सप्रेस सेवाएं

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशपर्व में श्रद्धालुओं का पटना आना जारी है। पटना में उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए यातायात की खास व्यवस्था की गई है। जानिए...

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 02 Jan 2017 07:54 PM (IST) Updated:Mon, 02 Jan 2017 10:29 PM (IST)
प्रकाशपर्व में आना है पटना? जानिए रेलवे स्टेशन से टेंट सिटी की एक्सप्रेस सेवाएं

पटना [जेएनएन]। गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए पटना के छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों व एयरपोर्ट से अलग-अलग टेंट सिटी के लिए एक्सप्रेस सेवाओं की सुविधा उपलब्ध है। जिला प्रशासन ने दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, पटना जंक्शन, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, गुलजारबाग और पटना साहिब स्टेशन स्टेशन से टेंट सिटी के लिए मार्ग का निर्धारण कर दिया है। 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक बेली रोड, कंकड़बाग और न्यू बाइपास पर प्रकाश पर्व की गाडिय़ां दौड़ने लगी हैं।

दानापुर स्टेशन

यहां उतरने वाले यात्रियों की गाडिय़ां खगौल आरओबी, फुलवारीशरीफ, अनीसाबाद, बेउर होते टेंट सिटी तक जाएंगी।

पाटलिपुत्र जंक्शन

उत्तर बिहार, पूर्वी बिहार, दिल्ली और मुम्बई से आने वाले श्रद्धालु यहां उतरेंगे। यहां से श्रद्धालुओं की गाड़ी बेली रोड से डाकबंगला होते टेंट सिटी गांधी मैदान अथवा डाकबंगला चौराहा, चिरैयाटाड़-कंकड़बाग के रास्ते बाइपास टेंट सिटी तक चलेगी।

पटना जंक्शन

दक्षिण बिहार, नई दिल्ली, मुम्बई सहित अन्य शहरों से आने वाले यात्रियों की सवारी कंकड़बाग होते बाइपास टेंट सिटी पहुंचेगी। यहां से गांधी मैदान टेंट सिटी के लिए फ्रेजर रोड से गाडिय़ां चलेंगी।

राजेन्द्र नगर टर्मिनल

राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर उतरने वाले सिख श्रद्धालुओं की सवारी कुम्हरार, धनुकी मोड़, शीतला मंदिर फ्लाई ओवर से पहाड़ी मोड़ होते टेंट सिटी जाएगी। यदि राजेन्द्र नगर टर्मिनल से गांधी मैदान टेंट सिटी जाना होगा वे चिरैयाटांड़, एक्जीबिशन रोड होते गांधी मैदान जाएंगे।

गुलजारबाग स्टेशन

पटना साहिब और राजेन्द्र नगर टर्मिनल के बीच इस रेलवे स्टेशन से बाइपास टेंट सिटी जा सकेंगे।

पटना साहिब स्टेशन

पूर्वोत्तर राज्यों के साथ बंगाल, ओडि़सा और झारखंड की ओर से आने वाले यात्री यहां उतरेंगे। यहां से सिख श्रद्धालुओं की गाड़ी गुरु गोविंद सिंह फ्लाई ओवर से बाइपास टेंट सिटी जा सकेंगे।

पटना एयरपोर्ट

पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान टेंट सिटी के लिए चिडिय़ाघर गेट न.2 से ललित भवन, पुनाईचक, डाकबंगला चौराहा होते गाडिय़ां चलेगी। यदि बाइपास टेंट सिटी जाना हो तो चिरैयाटाड़ से कंकड़बाग होते जा सकते हैं।

कहां से कहां कितनी दूरी

- दानापुर से पटना साहिब : 23 किमी

- पाटलिपुत्र जं. से गांधी मैदान : 11 किमी

- पाटलिपुत्र जं. से पटना साहिब : 21 किमी

- गांधी मैदान से बाइपास टेंट सिटी : 17 किमी

- एयरपोर्ट से गांधी मैदान : 7.4 किमी

- पटना साहिब से एयरपोर्ट : 22 किमी

- पटना साहिब से हांडी साहिब : 25 किमी

- दानापुर स्टेशन से हांडी साहिब : 6 किमी

- गांधी मैदान से हांडी साहिब : 12 किमी

गांधी घाट से प्रमुख स्थलों की दूरी

- गांधी मैदान टेंट सिटी : 3.6 किमी

- बाईपास टेंट सिटी : 16.1 किमी

- कंगन घाट टेंट सिटी : 16.1 किमी

- तख्त श्री हरमंदिर साहिब : 6.9 किमी

- पटना जंक्शन : 5.8 किमी

- राजेन्द्र नगर टर्मिनल : 3.9 किमी

- पटना साहिब स्टेशन : 6.9 किमी

chat bot
आपका साथी