KC Tyagi: केसी त्यागी जदयू की जिम्मेदारियों से हटना चाहते थे; पर विदाई का यह अंदाज नहीं आया पसंद, कही ये बात
जदयू ने मंगलवार को केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की थी। इसमें राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और प्रवक्ता के रूप में केसी त्यागी का नाम नहीं था। पार्टी ...और पढ़ें

क्या बोले केसी त्यागी
कुल 48 साल का सांगठनिक अनुभव है। अब संगठन से जुड़े रहने की इच्छा नहीं है। आरसीपी सिंह के अध्यक्ष रहने के समय भी उन्होंने संगठन से मुक्त करने का आग्रह किया था।
आरसीपी के बाद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, लेकिन पदाधिकारियों का बदलाव नहीं हुआ था। अब बदलाव हुआ।
हम संगठन में नहीं हैं। केसी त्यागी ने कहा कि सूची में मेरा नाम नहीं है। यह सूचना मुझे पहले मिल जाती, तो अच्छा लगता।
नए पदाधिकारियों की सूची में यह जिक्र रहता कि हमारी इच्छा का सम्मान करते हुए पदमुक्त किया जा रहा है, तो यह और अच्छा लगता।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।