प्रभातफेरी से हुआ 353वें प्रकाशोत्सव समारोह का आगाज, भजन-कीर्तन से संगत हुई निहाल Patna News

दशमेश गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के 353वें प्रकाशोत्सव समारोह का आगाज हो गया है। प्रकाशोत्सव पर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से सिख संगतों ने प्रभात फेरी निकाली।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 21 Dec 2019 09:44 AM (IST) Updated:Sat, 21 Dec 2019 09:44 AM (IST)
प्रभातफेरी से हुआ 353वें प्रकाशोत्सव समारोह का आगाज, भजन-कीर्तन से संगत हुई निहाल Patna News
प्रभातफेरी से हुआ 353वें प्रकाशोत्सव समारोह का आगाज, भजन-कीर्तन से संगत हुई निहाल Patna News

पटना, जेएनएन। दशमेश गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के 353वें प्रकाशोत्सव समारोह का आगाज हो गया है। इसे लेकर 11 दिनों तक निकाली जाने वाली प्रभातफेरी की शुरुआत शनिवार की सुबह से हुई। अल सुबह प्रकाशोत्सव पर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से सिख संगतों ने प्रभात फेरी निकाली। ये श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बाल लीला गुरुद्वारा पहुंची। यहां भजन-कीर्तन और प्रवचन किया गया। फिर पंज प्योरों के साथ प्रभात फेरी वापस तख्त श्री हरमंदिर पहुंची।

31 तक निकाली जाएगी प्रभातफेरी

11 दिनों तक अहले सुबह निकाली जाने वाली प्रभातफेरी का अंत 31 दिसंबर 2019 को बड़ी प्रभातफेरी से होगा। एक जनवरी 2020 को गायघाट से निकलने वाला पांच किलोमीटर लंबा नगर-कीर्तन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि बटोरेगा। देश-विदेश से आने वाले पांच हजार सिख श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कंगन घाट में टेंट सिटी का निर्माण बिहार सरकार करा रही है। मुख्य समारोह दो जनवरी को दिन में तख्त श्रीहरिमंदिर मनाया जाएगा।

दो जनवरी को देर रात में प्रकाशोत्सव तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी प्रबंधक समिति के महासचिव सरदार महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन व सचिव सरदार महेंद्र सिंह छाबड़ा ने शुक्रवार को दी। सरदार दलजीत सिंह ने बताया कि  23 दिसंबर को तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी गायघाट गुरुद्वारा दर्शन कर पटना जंक्शन संगत के घर होते वापस तख्त साहिब लौटेगी। 24 दिसंबर को तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी सोनार टोली गुरुद्वारा दर्शन के बाद तख्त श्री हरिमंदिर लौटेगी। 25 दिसंबर को तख्त साहिब से निकली प्रभात फेरी हरिमंदिर गली, कालीस्थान, चौकशिकारपुर, दीरा पर, कचौड़ी गली होते वापस तख्त साहिब लौटेगी। 26 दिसंबर को तख्त साहिब से निकली प्रभात फेरी हांडी साहिब गुरुद्वारा होकर वापस तख्त साहिब लौटेगी।

27 दिसंबर को तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी अशोक राजपथ, चमडोरिया, हाजीगंज, छोटी पटनदेवी गली, हरिमंदिर गली होते वापस तख्त साहिब लौटेगी। 28 दिसंबर को प्रभात फेरी मच्छरहट्टा, मोरिया गली, मंगलतालाब, दीरापर, हरिमंदिर गली होते तख्त साहिब लौटेगी। 29 दिसंबर को प्रभात फेरी गुरु का बाग होते वापस तख्त साहिब लौटेगी। 30 दिसंबर को तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी हाजीगंज, अरोड़ा हाउस, छोटी पटन देवी, गंगा बाबू की ठेकी, काली स्थान, हरिमंदिर गली, पुआ गली होते तख्त साहिब वापस लौटेगी। 31 दिसंबर को बड़ी प्रभातफेरी तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब से 4 बजे भोर में बैंड-बाजा, रोशनी, पंथ के झूलते निशान साहिब पंच-प्यारों की अगुवाई में निकलेगी। एक जनवरी 2020 को एक बजे गायघाट से निकलेगा नगर कीर्तन एक जनवरी 2020 को एक बजे दिन में गायघाट से नगर कीर्तन निकलेगा। पांच किलोमीटर लंबे नगर कीर्तन को गायघाट से एक बजे निकलने के बाद तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचने में रात के 8-9 बजे तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी