नववर्ष पर मुबारकबाद का सिलसिला जारी, राज्यपाल और CM नीतीश ने भी दी बधाई

नववर्ष के अवसर पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। राज्‍यपाल सत्‍य पाल मलिक व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जनता को बधाई व शुभकामनाएं दी। डालते हैं नजर, बधाई व शुभकामना संदेशों पर।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 01 Jan 2018 09:36 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jan 2018 10:26 PM (IST)
नववर्ष पर मुबारकबाद का सिलसिला जारी, राज्यपाल और CM नीतीश ने भी दी बधाई
नववर्ष पर मुबारकबाद का सिलसिला जारी, राज्यपाल और CM नीतीश ने भी दी बधाई

पटना [राज्य ब्यूरो]। नए साल के अवसर पर आम व खास लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बिहार के राज्यपाल सत्य पाल मलिक व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक ने नववर्ष की बधाई दी है।
शांति-समृद्धि व सौहार्द लाए नववर्ष: राज्यपाल
राज्यपाल ने शुभकामना संदेश में कहा कि नव वर्ष में सबके जीवन और समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सौहार्द का ऐसा वातावरण बना रहे जिससे राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और न्यायमूलक प्रगति सुदृढ़ हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए साल में बिहार सतत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।
नववर्ष में बने बिहार की खास पहचान: नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2018 समस्त बिहार और देशवासियों के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा। मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा।
राजनीतिक दलों ने भी दीं शुभकामनाएं
नववर्ष की पूर्व संध्या पर भाजपा, जदयू, कांग्रेस और राजद समेत अन्य सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने राज्य की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा नववर्ष राज्य के साथ ही देश की जनता के जीवन में खुशहाली लेकर आए। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तेज प्रताप और सांसद मीसा भारती ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, बिहार कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी, विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर, पूर्व सचिव रणजीत झा, एचके वर्मा, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा, सांसद अरूण कुमार ने भी अपने संदेश में कहा नववर्ष राज्य और देश की जनता के जीवन में खुशहाली और उल्लास लेकर आए।

chat bot
आपका साथी