बिहार में उफनती गंगा से सात जिलों में तबाही के आसार

बक्सर भोजपुर मुंगेर सारण वैशाली व भागलपुर में गंगा खतरे के निशान से लगातार ऊपर बह रही है जिससे इन जिलों के लोगों की परेशानी बढ गई है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 19 Aug 2016 08:49 AM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2016 07:24 PM (IST)
बिहार में उफनती गंगा से सात जिलों में तबाही के आसार
बिहार में उफनती गंगा से सात जिलों में तबाही के आसार
राज्य ब्यूरो, पटना। गंगा नदी में उफान से पटना समेत सात जिलों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बक्सर, भोजपुर, मुंगेर, सारण, वैशाली व भागलपुर में गंगा खतरे के निशान से लगातार ऊपर बह रही है। दियारा क्षेत्र की कई पंचायतें चपेट में हैं। वहां से लोगों को नाव के जरिए सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।
हालात पर नियंत्रण के लिए कर्मचारियों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की जा रही है। पुनपुन, घाघरा, बूढ़ी गंडक, कोसी एवं कुरसेला नदियों ने भी कई इलाकों में विकराल रूप धारण कर लिया हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक गंगा के जलस्तर में कमी शुक्रवार की शाम तक हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कुछ हिदायतें दी गई हैं। पटना में 65 एवं भोजपुर जिले में 69 नाव की मदद ली जा रही है। मोबाइल चिकित्सा दलों को जरूरी दवाएं, हेलोजन टैबलेट व अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बढ़ा दी गई है।
गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए महिला डाक्टरों की टीम भेजी गई है। शाम साढ़े पांच बजे के बाद नाव का परिचालन बंद कर दिया गया है। नाव में ओवरलोड रोकने के लिए गंगा के सभी घाटों पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है । लोगों को नदी में जाने से रोकने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।
भोजपुर में डाक्टर्स की 37 टीम लगाई गई हैं। खगडिय़ा, बक्सर एवं वैशाली जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। पटना, वैशाली व गोपालगंज में एनडीआरएफ तथा भागलपुर में एसडीआरएफ टीम को अलर्ट कर दिया गया है।
खतरनाक नदियां
पटना में गंगा
घाट : खतरे का निशान : वर्तमान जलस्तर
दीघा घाट : 50.45 : 50.59
गांधी घाट 48.60 : 49.33
हाथीदह : 41.76 : 42.42
अन्य शहरों में गंगा
भागलपुर : 33.68 : 34.00
कहलगांव : 31.09 : 32.03
अन्य नदियां
नदियां : स्थान : खतरे का निशान : वर्तमान जलस्तर
पुनपुन : श्रीपालपुर : 50.60 : 51.76
घाघरा : सिवान : 57.04 : 57.31
बूढ़ी गंडक : खगडिय़ा : 36.58 : 37.64
कोसी : बलतारा : 33.85 :34. 06
कुरसेला : कटिहार : 30.00 : 30.85
chat bot
आपका साथी