फेसबुक पर BSF जवान को समझ बैठी अपना फिर थाने में गश खाकर बताई दुष्कर्म की दास्तां

राजधानी के एक होटल में मिलने के बहाने युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक बीएसएफ जवान को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 12:37 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 12:37 PM (IST)
फेसबुक पर BSF जवान को समझ बैठी अपना फिर थाने में गश खाकर बताई दुष्कर्म की दास्तां
फेसबुक पर BSF जवान को समझ बैठी अपना फिर थाने में गश खाकर बताई दुष्कर्म की दास्तां

पटना, जेएनएन। फेसबुकिया दोस्ती एक युवती को कभी न भूल पाने वाली बुरी याद दे गई। राजधानी के एक होटल में मिलने के बहाने युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के जवान चंदन उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार किया। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर का रहने वाला है और इंदौर में तैनात था। महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना कुमारी ने बताया कि पीड़ित युवती की प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

बहला-फुसलाकर दिया शादी का प्रस्ताव

जानकारी के अनुसार खगौल की रहने वाली एक लड़की फेसबुक के माध्यम से बीएसएफ के जवान चंदन उर्फ राजकुमार के संपर्क में आई थी। राजकुमार ने उसे बातों में बहला- फुसलाकर शादी का प्रस्ताव दे दिया। वह जब कभी छुट्टियों में आता तो युवती से सार्वजनिक स्थान पर मिलता था। शुक्रवार को राजकुमार ने फ्रेजर रोड के एक होटल में कमरा बुक किया और जरूरी बात करने का बहाना बनाकर युवती को वहां बुलाया। युवती के आने पर उसने शादी करने का हवाला देकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

थाने में हो गई बेहोश

जब वह तैयार नहीं हुई तो उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह लहूलुहान हालत में युवती कमरे से निकलकर महिला थाने पहुंची। काफी रक्तस्राव होने के कारण वह थाने में ही बेहोश हो गई। उसे आनन-फानन में नजदीक के गर्दनीबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई। महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे से राजकुमार को दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी