बिहार दिवस समारोह में बोले Dy.CM तारकिशोर प्रसाद- राज्‍य के पास ज्ञान और प्रकृति की बड़ी विरासतें

Bihar Diwas 2021 बिहार दिवस समारोह में सोमवार को उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि बिहार के पास ज्ञान और प्रकृति की दो बड़ी विरासतें हैं। उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि हमें बिहार को आगे बढ़ाने का संकल्‍प लेना है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 09:14 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 09:14 PM (IST)
बिहार दिवस समारोह में बोले Dy.CM तारकिशोर प्रसाद- राज्‍य के पास ज्ञान और प्रकृति की बड़ी विरासतें
बिहार दिवस समारोह में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद।

पटना, स्‍टेट ब्यूरो। कोरोनावायरस के संक्रमण काल में सोमवार को बिहार दिवस समारोह का आयोजन वर्चुअल हुआ। इसके उद्घाटन समारोह में मुख्‍यंमत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी भी शामिल हुईं। उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार के पास दो बड़ी विरासतें ज्ञान औैर प्रकृति की हैं। उपमख्‍यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि हमें हम जल-जीवन-हरियाली के लिए काम करने और बिहार को आगे बढ़ाने का संकल्‍प लेना है। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हम अतीत से सीख ग्रहण कर राज्‍य को ऊंचाईयों पर ले जाएं।

बिहार के पास दो बड़ी विरासतें- ज्ञान और प्रकृति

बिहार दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि अपनी विरासत को जो राष्ट्र नहीं सहेजता, वह प्रगति नहीं कर सकता है। गौरवशाली इतिहास को याद करना ऊर्जा का बोध कराता है।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वास्तव में बिहार के पास दो बड़ी विरासतें ज्ञान औैर प्रकृति की हैं। बिहार में बड़ी संख्या में विद्वतजन हुए और उन्होंने पूरे विश्व को संदेश दिया। वहीं प्रकृति ने हमें जो चीजें दी हैं उसे हम सहेज कर रखें। प्रकृति के प्रति हम सब ईमानदारी रखें। जब हम उसे छेड़ते हैं तो विपदा आती है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से जब हमने प्रकृति को सहेजना शुरू किया तो बड़े स्तर पर गुणात्मक परिवर्तन सामने आया।

संकल्प लेना है कि बिहार को आगे बढ़ाएंगे

बिहार दिवस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बच्चे और बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे करना है। जल-जीवन-हरियाली अभियान हमलोगों का सपना है। इसके लिए हमें जोर लगाना है।

रेणु देवी ने कहा कि महिलाओं के लिए बिहार में जो काम हुए हैं, उन्‍हें सभी जगहों पर सराहा गया है। बिहार दिवस के मौके पर हमें यह संकल्प लेना है कि हम जल-जीवन-हरियाली के लिए काम करेंगे और बिहार को आगे बढ़ाएंगे।

अतीत से सीख ले बिहार को देनी है ऊंचाई

बिहार दिवस के उद्घाटन समारोह में शिक्षा मंत्री विजय चौैधरी ने कहा कि सभी की यह जिम्मेवारी बनती है कि कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहे। कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि बिहार में विगत डेढ़ दशक में शिक्षा के क्षेत्र में जो अतुलनीय काम हुए हैं, वह सभी जानते हैं। अगर एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहा तो पांच साल बाद संपूर्ण बिहार शिक्षित बिहार बन जाएगा। इसमे सभी अपना सहयोग करें। मुख्यमंत्री की यह मंशा है कि बिहार के विकास के केंद्र में शिक्षा को रखना होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार दिवस मनाने का मकसद अपने अतीत से सीख ग्रहण कर प्रदेश को ऊंचाईयों पर ले जाना है।

chat bot
आपका साथी