फिल्मी स्टाइल लोहे का गेट तोड़ते हुए चिडि़याघर में पहुंची महिला, बाल-बाल बचे कई लोग

राजधानी पटना में उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक महिला की कार अनियंत्रित होकर चिडि़याघर के दरवाजे को तोड़ते हुए अंदर एक पेड़ से जा टकरायी।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Tue, 26 Sep 2017 08:45 PM (IST) Updated:Tue, 26 Sep 2017 10:45 PM (IST)
फिल्मी स्टाइल लोहे का गेट तोड़ते हुए चिडि़याघर में पहुंची महिला, बाल-बाल बचे कई लोग
फिल्मी स्टाइल लोहे का गेट तोड़ते हुए चिडि़याघर में पहुंची महिला, बाल-बाल बचे कई लोग

पटना [जेएनएन]। फिल्मी स्टाइल में मंगलवार की सुबह एक कार संजय गांधी जैविक उद्यान का गेट तोड़ते हुए अंदर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहा कामजबूत गेट दीवार से अलग होकर गिर गया। जिस समय हादसा हुआ कई लोग सुबह की सैर कर रहे थे। संयोग से किसी को कोई चोट नहीं आई।

कार एक महिला चला रही थी। उसका पति भी बगल में बैठा हुआ था। दोनों सुरक्षित बच गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई। महिला कार चलाना सीख रही थी। ब्रेक के बदले उसने एक्सीलेटर दबा दिया। कार तेज रफ्तार से उद्यान के दो नंबर गेट पर लगे लोहे के दरवाजे को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गई। कुछ दूरी पर एक पेड़ में जाकर टकरा गई। कार सीख रही महिला को मामूली चोट आई है।

सचिवालय थाना की पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। महिला को थाना ले गई। जहां बांड भरा कर उसे बेल दे दी गई। केस को यातायात थाना स्थानांतरित कर दिया गया। उद्यान निदेशक कमलजीत सिंह ने बताया क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत करा दी गई है।  

chat bot
आपका साथी