Bihar Politics: '...पिछड़ों को सत्ता और नौकरी में मिली अधिकाधिक भागीदारी', बीपी मंडल की पुण्यतिथि पर बोले तेजस्वी यादव

राजद प्रदेश कार्यालय में शनिवार को समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत बीपी मंडल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में जब भी सामाजिक परिर्वतन की बात होगी बीपी मंडल का नाम गर्व से लिया जायेगा। देश और समाज उन्हें वंचितों का सच्चे हितैषी के रूप में हमेशा याद रखेगा।

By Rajat Kumar Edited By: Mohit Tripathi Publish:Sat, 13 Apr 2024 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2024 06:19 PM (IST)
Bihar Politics: '...पिछड़ों को सत्ता और नौकरी में मिली अधिकाधिक भागीदारी', बीपी मंडल की पुण्यतिथि पर बोले तेजस्वी यादव
बीपी मंडल की पुण्यतिथि पर बोले तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में शनिवार को समाजवादी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत बीपी मंडल की पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि देश में जब भी सामाजिक परिर्वतन की बात होगी बीपी मंडल का नाम गर्व से लिया जायेगा। देश और समाज उन्हें वंचितों का सच्चे हितैषी के रूप में हमेशा याद रखेगा।

पिछड़ों को सत्ता और नौकरी में मिली भागीदारी

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में पिछड़ी और दलित जातियों का अध्ययन कर जो रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपी गई, उसे मंडल आयोग के नाम से जाना गया।

उसी मंडल आयोग की रिपोर्ट को तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने 1990 के दशक में लागू कर दिया, जिसके बाद पिछड़ों को सत्ता एवं नौकरी में अधिकाधिक भागीदारी मिली।

पिछड़ावाद की राजनीति को मिला बल 

इस मौक पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा बीपी मंडल के द्वारा पिछड़ों के आरक्षण की अनुशंसा का ही परिणाम रहा कि आज पूरे भारत वर्ष में पिछड़ावाद की राजनीति को बल मिला है।

इन राजद नेताओं ने दी बीपी मंडल को श्रद्धांजलि

इस अवसर पर सभी पार्टी नेताओं ने बीपी मंडल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें उदय नारायण चौधरी, अब्दुलबारी सिद्दीकी, श्याम रजक, भोला यादव, प्रो. मनोज कुमार झा, संजय यादव, एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, प्रमोद कुमार सिन्हा आदि शामिल रहें।

यह भी पढ़ें: अशफाक करीम के बाद अब पूर्व मंत्री ने छोड़ा Lalu Yadav का साथ, त्यागपत्र सौंप लगा दिए गंभीर आरोप

कभी पंजाब मेल और तूफान जैसी ट्रेनें होती थी रेलवे की शान, अब वंदे भारत की स्पीड दे रही नया अहसास

PM मोदी हों या नीतीश कुमार, क्यों दिला रहे 'जंगलराज' की याद? जान लें भाजपा का मास्टरप्लान

नवादा में वोट कटेगा तो किसका होगा फायदा? कोर वोटर के नुकसान पर हो रही सबसे अधिक बात

chat bot
आपका साथी