Bihar Weather: अगले पांच दिनों तक फील गुड वाला मौसम; ठंड पर हल्‍का ब्रेक, 15 जिलों में बढ़ा न्‍यूनतम तापमान

Bihar Weather Forecast बिहार में बढ़ती ठंड पर पांच दिनों का हल्‍का ब्रेक लगा पछुआ हवा के कारण राज्‍य के 15 जिलों में तापमान बढ़ा है। केवल चार जिलों में न्‍यूनतम तापमान में गिरवट दर्ज की गई है। बिहार के मौसम व इसके पूर्वानुमान पर आइए डालते हैं नजर।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 27 Nov 2022 06:33 AM (IST) Updated:Sun, 27 Nov 2022 11:09 PM (IST)
Bihar Weather: अगले पांच दिनों तक फील गुड वाला मौसम; ठंड पर हल्‍का ब्रेक, 15 जिलों में बढ़ा न्‍यूनतम तापमान
Bihar Weather Forecast: बिहार में कैसा रहेगा मौसम, सांकेतिक तस्‍वीर।

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: पटना सहित बिहार के 15 जिलों में पछुआ हवा (Westerly Wind) के प्रवाह से न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई है। जबकि, चार जिलों के न्यूनतम तापमान गिरा है।  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पछुआ हवा के कारण अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन व रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इससे लोगों को अच्‍छा महसूस (Feel Good) होगा। सुबह के समय ग्रामीण व शहरी इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है।आकाश साफ रहने के साथ धूप निकलेगी।

बिहार में सबसे ठंडा शहर बना गया:

रविवार को राजधानी पटना समेत प्रदेश के आठ जिलों के न्यूनतम तापमान में जहां गिरावट आई है, वहीं प्रदेश के 15 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार रविवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। वहीं राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज व कल का मौसम पूर्वानुमान:

(अधिकतम - न्यूनतम तापमान, डिग्री सेल्सियस में)

पटना

27 नवंबर : अधिकतम- 27.0, न्‍यूनतम- 14.0 28 नवंबर-  अधिकतम- 27.0, न्‍यूनतम- 14.0

मुजफ्फरपुर 27 नवंबर : अधिकतम- 27.0, न्‍यूनतम- 15.0 28 नवंबर : अधिकतम- 26.0, न्‍यूनतम- 15.0

भागलपुर

27 नवंबर : अधिकतम- 27.0, न्‍यूनतम- 15.0 28 नवंबर : अधिकतम- 27.0, न्‍यूनतज- 14.0

इन चार जिलों के पारे में गिरावट:

रविवार को राजधानी पटना में 1.8 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 0.2 डिग्री, समस्तीपुर में 0.2 डिग्री, बेगूसराय में 2.1 डिग्री, खगड़िया में एक डिग्री, शेखपुरा में 0.4 डिग्री, जमुई में 0.3 डिग्री, कटिहार में 3.4 डिग्री, फारबिसगंज में 0.2 डिग्री पारे में गिरावट आई है।

इन जिलों के पारे में हुई वृद्धि:

प्रदेश के सीवान जिले में 1.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.9 डिग्री, सारण में 0.3 डिग्री, औरंगाबाद में 1.5 डिग्री, गया में 0.4 डिग्री, सुपौल में 0.8 डिग्री, सहरसा में एक डिग्री, सबौर में 0.5 डिग्री, बांका में तीन डिग्री, पूर्णिया में 0.8 डिग्री, भागलपुर में 0.5 डिग्री सेल्सियस पारे में वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों के न्‍यूनतम तापमान:

पटना में 13.4, गया में 9.6, औरंगाबाद में 13.0, रोहतास में 10.5, मुजफ्फरपुर में 16.9, भागलपुर में 15.1, नालंदा में 11.9, शेखपुरा में 13.4, खगड़िया में 13.9, समस्तीपुर में 13.0, नवादा में 15.0डिग्री सेल्सियस न्‍यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना के मौसम के आंकड़े  (शनिवार):

तापमान : अधिकतम- 28.2, न्यूनतम- 15.2 आर्द्रता : अधिकतम- 74, न्यूनतम- 67 एक्यूआई : 341 सूर्यास्‍त : सायं 4.58 बजे रविवार को सूर्योदय: सुबह 6.16 बजे।
chat bot
आपका साथी