Bihar UpChunav Result: हार के बाद भड़कीं रोहिणी, मामा साधु को बताया कंस; तेजस्वी ने भी दी प्रतिक्रिया

Bihar Up Chunav Result गोपालगंज और मोकामा के चुनाव परिणाम आने के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने गोपालगंज में पार्टी की हार के बाद साधु यादव पर सीधा हमला किया है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Sun, 06 Nov 2022 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 06 Nov 2022 05:35 PM (IST)
Bihar UpChunav Result: हार के बाद भड़कीं रोहिणी, मामा साधु को बताया कंस; तेजस्वी ने भी दी प्रतिक्रिया
Bihar Up Chunav Result: लालू की बेटी ने मामा साधु पर किया हमला। फाइल फोटो

पटना, आनलाइन डेस्क। Bihar Up Chunav Result: बिहार उपचुनाव के नतीजे रविवार को घोषित हो गए। उप चुनाव के रिजल्ट के मुताबिक मोकामा में महागठबंधन तो गोपालगंज में एनडीए ने जीत दर्ज की। अनंत सिंह के गढ़ कहे जाने वाले मोकामा में उनका जादू बरकार रहा, नीलम देवी ने करीब 16 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। वहीं गोपालगंज में कड़े मुकाबले के बाद भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने करीब 1700 वोटों से राजद के मोहन गुप्ता को मात दी। परिणाम आने के बाद अब सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ ही उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने प्रतिक्रिया दी है।

बीजेपी के वोटबैंक में महागठबंधन ने की सेंधमारी

गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गोपालगंज और मोकामा की जनता को धन्यवाद दिया है। साथ ही कहा है कि गोपालगंज में 2020 में राजद 40 हजार वोटों से हारा था। लेकिन इस बार बीजेपी के लिए सहानुभूति होने के बाद भी 1700 वोटों से हारे हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि महागठबंधन के लोगों ने बीजेपी के कोर वोट वोटरों में सेंध मारने में कामयाबी हासिल की है। 

रोहिणी ने मामा साधु को बताया कंस

गोपालगंज तेजस्वी यादव का गृह जिला है। लिहाजा वहां से जीत पक्की करने के लिए महागठबंधन ने पूरी ताकत झोंकी थी। लेकिन कड़े मुकाबले के बाद राजद को 1794 वोट से हार का सामने करना पड़ा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि गोपालगंज में तेजस्वी के मामा साधु यादव और ओवैसी की पार्टी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।

साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव को 8854 वोट मिले जबकि ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के प्रत्याशी को 12214 वोट मिले हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि साधु यादव और ओवैसी की पार्टी ने गोपालगंज में राजद का खेल खराब कर दिया। जिसके बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी ने ट्वीट को अपने मामा को कंस बताया है। रोहिणी के ट्वीट के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी यूजर्स दे रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी