Bihar Politics: जेडीयू राज्‍य कार्यकारिणी की बैठक में अहम फैसला, उमेश कुशवाहा बनाए गए नए प्रदेश अध्‍यक्ष

Bihar Politics जेडीयू राज्‍य कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को उमेश कुशवाहा नए प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए गए। उनके नाम का प्रस्‍ताव मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया जिसपर सर्वसम्‍मति से मुहर लगा दी गई। इसके पहले वशिष्‍ठ नारायण सिंह प्रदेश अध्‍यक्ष थे।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 03:34 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 11:08 AM (IST)
Bihar Politics: जेडीयू राज्‍य कार्यकारिणी की बैठक में अहम फैसला, उमेश कुशवाहा बनाए गए नए प्रदेश अध्‍यक्ष
जेडीयू के नए प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा। तस्‍वीर: जागरण।

पटना, स्‍टेट ब्‍यूरो। बिहार की सियासत से जुड़ी यह बड़ी खबर है। जनता दल यूनाइटेड की राज्‍य कार्यकारिणी की बैठक (JDU State Executive Committee Meeting) में रविवार को उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) को नया प्रदेश अध्‍यक्ष चुन लिया गया। इसके पहले बशिष्‍ठ नारायण सिंह प्रदेश अध्‍यक्ष थे, जिन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से पद छोड़ने की इच्‍छा जाहिर की थी।

सीएम नीतीश के प्रस्‍ताव पर सर्वसम्‍मति से लगी मुहर

मिली जानकारी के अनुसार राज्‍य कार्यकारिणी की बैठक में खराब स्‍वास्‍थ्‍य का हवाला देते हुए बशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पार्टी के नए प्रदेश अध्‍यक्ष के लिए उमेश कुशवाहा के नाम का प्रस्‍ताव मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने किया, जिसपर सर्वसम्‍मति से मुहर लगा दी गई। उमेश कुशवाहा वैशाली की मनहार सीट से 2015 में विधायक रहे थे। हालांकि, 2020 के विधानसभा चुनाव में वे राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) की वीणा देवी से पराजित हो गए थे।

अंतिम समय में तय किया गया नाम, दी गई जिम्‍मेदारी

खास बात यह भी है कि बीते दिन तक प्रदेश अध्‍यक्ष की दौड़ में उमेश कुशवाहा के नाम की चर्चा तक नहीं थी। इस पद के लिए राम सेवक सिंह के नाम की चर्चा हो रही थी। चर्चा में कुछ और नाम भी थे। लेकिन अंतिम समय में लिए गए फैसले के  बाद उमेश कुशवाहा को आनन-फानन में बुलाकर नई जिम्‍मेदारी दे दी गई।

पार्टी को थी नए फुल टाइम प्रदेश अध्‍यक्ष की थी जरूरत

विदित हो कि बशिष्ठ नारायण सिंह की अस्वस्थता के  कारण डॉ. अशोक चौधरी को जेडीयू का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। राज्‍य मंत्रिमंडल में कई विभागों की जिम्‍मेदारी रहने के कारण उनका पार्टी को पर्याप्त समय देना संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बाद नए फुल टाइम प्रदेश अध्‍यक्ष की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में कौन-कौन से नए चेहरे रहेंगे, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार की सियासत में फूटा मांझी बम: बोले- NDA में नीतीश के खिलाफ साजिश, तेजस्‍वी राज्‍य के भविष्‍य

chat bot
आपका साथी