बिहार पहुंचा मानसून: भीषण गर्मी से मिली राहत, अब झमाझम बारिश का दौर

बिहार में अब गर्मी से राहत मिली है। मानसून के बादल पहुंच चुके हैं। झमाझम बारिश भी शुरू हैं। राज्‍य के मौसम का हाल जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 11:40 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jun 2018 11:08 PM (IST)
बिहार पहुंचा मानसून: भीषण गर्मी से मिली राहत, अब झमाझम बारिश का दौर
बिहार पहुंचा मानसून: भीषण गर्मी से मिली राहत, अब झमाझम बारिश का दौर

पटना [जेएनएन]। मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे बिहार वासियों को अब गर्मी से राहत मिली है। सूबे में आसमान काले बादलों से घिर गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। राजधानी पटना सहित सूबे के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है।
राज्य के खगडिय़ा, सुपौल, लखीसराय, कटिहार, समस्तीपुर आदि जिलों में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हुई। अगले दो दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश होगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में काले बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर आंधी-तूफान की भी आशंका है।

राजधानी का मौसम खुशगवार
रविवार से राजधानी का मौसम खुशगवार है। एक सप्ताह से 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी झेल रहे लोगों को बादलों और ठंडी हवा ने राहत दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को पटना और गंगा के तटीय क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी की कमी, शहर में जल-जमाव
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मानसून ने झारखंड होते हुए सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे बिहार में प्रवेश किया। शाम पांच बजे के करीब पटना में आंधी आई और आसमान में मानसून के बादल छाए। आंधी से पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम हो गई। हवा की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटे आंकी गई। इस बीच पटना के विभिन्‍न इलाकों में बारिश से जल-जमाव हो गया है। इससे आम लोग परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी