फेमिना मिस इंडिया 2017: बिहार की प्रियंका कुमारी बनीं सेकेंड रनर अप

बिहार की प्रियंका कुमारी ने फेमिना मिस इंडिया की प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर प्रदेश का नाम रौशन किया है। पेशे से इंजीनियर प्रियंका ने पहली ही प्रयास में यह सफलता पाई है

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 10:53 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 11:24 PM (IST)
फेमिना मिस इंडिया 2017: बिहार की प्रियंका कुमारी बनीं सेकेंड रनर अप
फेमिना मिस इंडिया 2017: बिहार की प्रियंका कुमारी बनीं सेकेंड रनर अप

पटना [जेएनएन]। बिहार की पटना निवासी प्रियंका कुमारी ने फेमिना मिस इंडिया में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रौशन किया है। पुणे से मेकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स कर टाटा कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम कर रहीं प्रियंका पटना के अनीसाबाद की रहनेवाली हैं।

प्रियंका के पिता वायुसेना में कार्यरत हैं इसलिए देश के लिए कुछ करने की इच्छा तो बचपन से ही मन में थी। वैसे तो पहले कभी मॉडलिंग नही की, पर पहले ही प्रयास में प्रियंका को यह सफलता हाथ लगी है।

फेमिना मिंस इंडिया 2017 का खिताब हरियाणा की मनुषि चिल्लर ने जीता है। रविवार 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में 30 राज्यों की सुंदरियों को पीछे छोड़ 'मिस हरियाणा' मनुषि चिल्लर ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। वहीं बिहार की प्रियंका कुमारी सेकेंड रनर अप रहीं।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्मों की सनसनी, 'मोनालिसा' जिनके हुस्न के सब हैं दीवाने...जानिए

मिस इंडिया फिनाले को रितेश देशमुख और करण जौहर ने होस्ट किया। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मशहूर गायक सोनू निगम जैसे दिग्गजों ने इस कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस दी। यहां बतौर जज की भूमिका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, बिपाशा बसु, विद्युत जामवाल, निर्देशक और प्रोड्यूसर अभिषेक कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और इलियाना डी क्रूज ने निभाई।

यह भी पढ़ें: पवन-अक्षरा का हॉट किसिंग वीडियो हुआ वायरल, दो मिनट में है 13 किसिंग सीन

chat bot
आपका साथी