Delhi Violence: दिल्‍ली हिंसा में गिरफ्तार शाहरुख का बिहार कनेक्‍शन, हाथ में लहराती पिस्‍टल मुंगेर की

दिल्‍ली हिंसा में पिस्‍टल लहराने वाला शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर शाहरुख की पिस्‍टल लहराती हुई तस्‍वीर काफी वायरल हुई थी। वह पिस्‍टल बिहार के मुंगेर की है।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 03 Mar 2020 07:37 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2020 08:51 AM (IST)
Delhi Violence: दिल्‍ली हिंसा में गिरफ्तार शाहरुख का बिहार कनेक्‍शन, हाथ में लहराती पिस्‍टल मुंगेर की
Delhi Violence: दिल्‍ली हिंसा में गिरफ्तार शाहरुख का बिहार कनेक्‍शन, हाथ में लहराती पिस्‍टल मुंगेर की

पटना, जेएनएन। दिल्‍ली हिंसा में पिस्‍टल लहराने वाला शाहरुख को यूपी का क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर शाहरुख की पिस्‍टल लहराती हुई तस्‍वीर काफी वायरल हुई थी। यह फोटो हर एंगल से दिखाया जा रहा था। टीवी से लेकर फेसबुक और ट्विटर पर भी यह फोटो छाया हुआ था। सबसे खास बात यह कि शाहरुख के हाथ में लहराती हुई पिस्‍टल बिहार के मुंगेर की बनी हुई है।  

इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए एडिशनल कमिश्‍नर अजीत कुमार ने बताया कि शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने जिस पिस्‍टल से गोली चलाई थी, वह बिहार के मुंगेर की बनी हुई है। उन्‍होंने यह भी बताया कि शाहरुख ने मुंगेर के रहने वाले एक लेबर से पिस्‍टल खरीदी थी। शाहरुख ने पिस्‍टल से तीन गोलियां चलाई थी। उन्‍होंने बताया कि पिस्‍टल अच्‍छी क्‍वालिटी की है। इस मामले में कई पहलुओ से जांच की जा रही है। मुंगेर के लेबर की भी तलाश की जा रही है।  

गौरतलब है कि 24 फरवरी को दिल्‍ली में काफी हिंसा हुई थी। दंगाइयों ने आगजनी भी की थी। इसी हिंसक प्रदर्शन के दौरान शाहरुख की तस्‍वीर भी तेजी से सोशल मीडिया से लेकर टीवी न्‍यूज पर वायरल हुई थी। इस तस्‍वीर में शाहरुख हाथ में पिस्‍टल लहराते हुए फायरिंग कर रहा था। तस्‍वीर में वह पुलिस वाले पर पिस्‍टल ताने खड़ा नजर आ रहा था।    

बता दें कि दिल्‍ली की हिंसा में 40 से अधिक जानें गयी हैं। इसमें बिहार के कई युवक भी चपेट में आए हैं।उत्तर बिहार के मोबारक की भी मौत हो गई है। पिछले दिनों उसका शव लाया गया था। वहीं, बताया जा रहा है कि भागलपुर का सोनू भी लापता है। बहरहाल, दिल्‍ली हिंसा के एक अभियुक्‍त शाहरुख को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके हाथ में लहराती हुई पिस्‍टल का कनेक्‍शन बिहार से जुड़ा हुआ है।  

chat bot
आपका साथी