बिहार में दुर्घटनाओं की सुबह, 35 घायल, रांची से दरभंगा आ रही एक बस भी पलटी

बिहार के अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटनाओं में करीब दो दर्जन यात्री जख्‍मी हो गए। रांची से दरभंगा जा रही एक बस भी हादसे का शिकार हो गई।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 09:32 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 10:59 PM (IST)
बिहार में दुर्घटनाओं की सुबह, 35 घायल, रांची से दरभंगा आ रही एक बस भी पलटी
बिहार में दुर्घटनाओं की सुबह, 35 घायल, रांची से दरभंगा आ रही एक बस भी पलटी

पटना [जागरण टीम]। शुक्रवार को बिहार के अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में करीब दो दर्जन लोग जख्‍मी हो गए। रांची से दरभंगा जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। वहीं, सिवान में बारातियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई।

रांची से दरभंगा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 15 जख्‍मी

बिहार के नवादा जिले में रांची से पटना जा रही बस शिव ज्योति छपरा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि रात्रि 1:00 बजे यह बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें 19 यात्री घायल हो गए। इस दौरान रजौली थाना की गस्‍ती गाड़ी ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल हुए व्यक्ति का नाम
अजीज नाज हजारीबाग, मोहम्मद तौकीर हजारीबाग, मोहम्मद जैकी हजारीबाग, राजकिशोर राम बोकारो, लालबाबू किशनगंज, किशन कुमार समस्तीपुर, राम नंदन झा रांची, बच्ची झा रांची, पवन कुमार बेगूसराय, संध्या देवी दरभंगा, बच्ची देवी रांची, पवन कुमार दरभंगा, शैलेंद्र कुमार दरभंगा, देवंती देवी हजारीबाग, रूपा सिंह समस्तीपुर, रुचि कुमारी दरभंगा, संगीता सिंह दरभंगा, कमलेश कुमार दरभंगा, बासुदेव प्रसाद समस्तीपुर।

गोपालगंज में पिकअप-बाइक की टक्‍कर, 10 जख्‍मी

बिहार के गोपालगंज में पिकअप में टक्कर की वजह से बाइक सवार महिला पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला पुलिसकर्मी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना नगर थाना के सोनवा मोड़ के पास हुई।

सिवान में बारातियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्‍त, 10 घायल

बिहार के सिवान में बरातियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। सभी का सदर अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस जिले के नौतन से यूपी बरात गई थी।

chat bot
आपका साथी