पटना: महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, सभी बच्चे स्वस्थ

पटना के एक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 10:19 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 11:22 PM (IST)
पटना: महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, सभी बच्चे स्वस्थ
पटना: महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, सभी बच्चे स्वस्थ

पटना [जेएनएन]। इसे कुदरत का करिश्मा ही करेंगे कि एक महिला ने चार स्वस्थ बच्चे को एक साथ जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव में विनोद ओझा की पत्नी निक्की देवी ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है।

जिनमें दो लड़का दो लड़की शामिल हैं। चार बच्चों का एक साथ जन्म लेने की घटना से सभी लोग हैरत में हैं। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में खूब हो रही है। डॉक्टर भी अचंभित हैं। एक बच्ची का जन्म घर पर ही हुआ जबकि अन्य एक बच्ची व दो बच्चों का जन्म प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। नवजात बच्चों के दादा मोहन ओझा बेहद खुश है।

chat bot
आपका साथी