रालोसपा ने भी भाजपा को कोसा

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 02:49 PM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 02:49 PM (IST)
रालोसपा ने भी भाजपा को कोसा

पटना: उपचुनाव में हार के बाद भाजपा घिरती जा रही है। पार्टी के अंदर विरोध के बाद उसके गठबंधन के साथी भी उसे कोसने लगे हैं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के सासद अरुण कुमार ने रविवार को कहा कि विधानसभा उपचुनाव में भाजपा फील गुड के कारण हारी है। उसने कहने के बाद भी हमसे कोई मदद नहीं ली। उसे अपनी हार की समीक्षा करनी चाहिए। गौरतलब है कि हार के बाद पार्टी में कई तरह के विरोध के स्वर उठने लगे हैं। सीपी ठाकुर, हरेंद्र प्रताप और पूर्व मंत्री प्रेम कुमार जैसे कई बडे नेता सुशील मोदी के नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी