वन विभाग के महिला मानव बल ने सिरदला के जंगल में किया छापेमारी

गुरुवार को सिरदला के जंगली इलाके में वन विभाग से चयनित छह महिला मानव बल दस्ता ने फॉरेस्टर राजकुमार पासवान के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 May 2019 08:40 PM (IST) Updated:Fri, 31 May 2019 06:25 AM (IST)
वन विभाग के महिला मानव बल ने सिरदला के जंगल में किया छापेमारी
वन विभाग के महिला मानव बल ने सिरदला के जंगल में किया छापेमारी

गुरुवार को सिरदला के जंगली इलाके में वन विभाग से चयनित छह महिला मानव बल दस्ता ने फॉरेस्टर राजकुमार पासवान के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान काटे गए हरे पेड़ों की लकड़ियों को बरामद किया गया। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। फॉरेस्टर ने बताया कि सिरदला के जर्रा जंगल निगरानी के लिए रेखा कुमारी, केवाल जंगल निगरानी के लिए सुनैना देवी, शाहपुर जंगल निगरानी के लिए रिकी देवी, पड़रिया जंगल निगरानी के लिए चांदनी कुमारी सिंह, भीतिया जंगल निगरानी के लिए खुशबू कुमारी और गिरजा देवी का चयन किया गया है। गुरुवार की सुबह सभी महिला मानव बल ने जय प्रकाश नगर जंगल में सघन छापेमारी अभियान चलाया। दौरान हरे पेड़ की कटाई कर ढुलाई कर रहे दर्जनों महिलाएं वन विभाग के महिला मानव बल को देखकर लकड़ी छोड़कर फरार हो गई। जिसके बाद सभी लकड़ी को जब्त कर वन कार्यालय सिरदला लाया गया और अज्ञात के विरूद्ध एफआइआर दर्ज कराई गई। इस कार्रवाई से जंगली लकड़ी काटने वालों में हड़कंप मचा है।

chat bot
आपका साथी