पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच नवादा में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

नवादा। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। 50-55 फीसदी वोटरों ने म

By Edited By: Publish:Mon, 12 Oct 2015 06:41 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2015 06:41 PM (IST)
पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच नवादा में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

नवादा। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। 50-55 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग कर चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे 49 प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में लॉक कर दिया। लंबे अर्से बाद नवादा में ¨हसामुक्त चुनाव हुआ। हर बूथों पर केंद्रीय अ‌र्द्ध सैनिक बलों की तैनाती के कारण वोट के ठेकेदारों की एक न चली। वोट देने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। युवा, वृद्ध, महिला-पुरुष सभी ने उत्साह के साथ वोट डाला। शहर हो या गांव प्राय: बूथों पर सुबह 7 बजे से दोपहर के 12 बजे तक वोटरों की लंबी लाइन लगी रही। आलम ये कि नक्सल प्रभावित गो¨वदपुर विधानसभा के अधिकांश बूथों पर मतदान की रफ्तार सुबह से ही तेज रही। कुछ बूथों पर वोगस वो¨टग व कमजोर तबके के मतदाताओं को भगाने की शिकायतें मिली लेकिन प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वैसे लोगों को वोट कराया।

इसके पूर्व मतदान शुरू होने के साथ ही जहां-तहां से ईवीएम खराब होने की शिकायतें आनी शुरू हो गई। सर्वाधिक गड़बड़ी नवादा विधानसभा के बूथों पर हुई। करीब दर्जन भी बूथों पर ईवीएम में आई समस्या के कारण विलंब से मतदान शुरू हुआ। नवादा के बूथ संख्या 185, 234, 209, 15, 16, 40, 46, 66, 09, 244, 247, 276, 242, 234, आदि बूथों पर तकनीकी समस्याएं ईवीएम में आई। वहीं बूथ सं. 192 पर वीवीपैट में खराबी आई। हिसुआ विधानसभा के बूथ सं. 217 पर हल्की रोड़ेबजी हुई। पेट्रो¨लग वाहन का शीशा टूट गया। सूचना के बाद डीएम-एसपी भी वहां पहुंचे। 6 लोगों का हिरासत में लिया गया है। गो¨वदपुर विधानसभा के पचंबा बूथ संख्या 280 उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंचबा में एक भी वोट नहीं पड़ा। इस बूथ पर दनियां गांव के लोगों का वोट था। गांव से बूथ हटाए जाने के कारण लोगों ने वोट नहीं किया। इसी प्रकार रजौली विधानसभा के भानेखाप गांव के लिए भौर गांव में बनाए गए बूथ पर मात्र 14 वोट पड़े। बूथ बदले जाने से नाराज लोगों ने वोट का बहिष्कार किया। दोनों बूथ नक्सल प्रभावित इलाके में हैं।

chat bot
आपका साथी