विद्युत करंट के चपेट में आने से एक की मौत

घर के पास स्थित विद्युत खंभे के स्टेग तार में प्रवाहित हो रहा था करंट ़फोटो। संवाद स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 09:52 PM (IST)
विद्युत करंट के चपेट में आने से एक की मौत
विद्युत करंट के चपेट में आने से एक की मौत

घर के पास स्थित विद्युत खंभे के स्टेग तार में प्रवाहित हो रहा था करंट ़फोटो। संवाद सूत्र, पकरीबरावां। पकरीबरावां थाना क्षेत्र प्रखंड मुख्यालय अवस्थित बाभन टोली में रविवार की दोपहर विद्युत खंभे के स्टेग तार में प्रवाहित हो रहे करंट के चपेट में आ जाने से 54 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।रविवार की दोपहर स्वर्गीय कामेश्वर सिंह का पुत्र वीरेन्द्र सिंह (54 बर्ष) घर के दरवाजे पर लगे विद्युत खंभे के पास से जा रहा था। दोपहर करीब 1 बजे विद्युत खंभे से लगे स्टेग तार से बीरेंद्र सिंह का स्पर्श हो गया। तार में करंट के प्रवाहित होने के कारण वह झुलस कर अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए उसे वाहन में लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पकरीबरावां ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बस चालक था ,जो बस चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। इधर घटना से मृतक के गांव में शोक की लहर व्याप्त है। वहीं घटना की सूचना पर वरीय जदयू नेता अनिल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण चौहान, मनोज यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज साव सहित कई अन्य ने मृतक के आवास पहुंच परिजनों को सांत्वना देकर ढाढस बंधाया। जेई निशाद अहमद ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है। मामले की जाँच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी