जैविक खेती को ले किसानों को किया प्रशिक्षित

संवाद सहयोगी नवादा अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कस्बा पचरूखी गांव के कुशवाहा भवन में बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 07:22 PM (IST)
जैविक खेती को ले किसानों को किया प्रशिक्षित
जैविक खेती को ले किसानों को किया प्रशिक्षित

संवाद सहयोगी, नवादा: अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कस्बा पचरूखी गांव के कुशवाहा भवन में बुधवार को परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत किसानों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। अदिति आर्गेनिक सार्टिफिकेसंश बंगलुरू द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षक विवेकानंद पाण्डेय, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार व राजेन्द्र कुमार द्वारा किसानों को जैविक खेती में आने वाली परेशानियों व उसके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के क्रम में बाजार से संबंधित जानकारियां किसानों को दी गई। मौके पर सूर्यदेव प्रसाद कुशवाहा, रामरतन प्रसाद, अरूण कुमार, रामधनी प्रसाद, अनील कुमार, शांति देवी, रूपा कुमारी आदि किसान उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी