दुष्कर्म के आरोपी समेत 71 गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, नवादा : पुलिस कप्तान डा. परवेज अख्तर के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों म

By Edited By: Publish:Tue, 21 Apr 2015 07:57 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2015 07:57 PM (IST)
दुष्कर्म के आरोपी समेत 71 गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, नवादा :

पुलिस कप्तान डा. परवेज अख्तर के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालीन अभियान चलाया गया। जिसमें दुष्कर्म के आरोपी समेत कुल 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मंगलवार की सुबह जिले में फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष छापामारी अभियान में कई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तो कई थानों ने इस निर्देश को तरजीह नहीं दी। रजौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने रजौली से महेश प्रसाद तो तारगीर से सुरेन्द्र राम, भादो राम व राजेन्द्र राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीमामढ़ी थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने शिवगंज से प्रमोद कुमार समेत 3 को गिरफ्तार किया। सिरदला थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने नीमदा से दुष्कर्म के फरार आरोपी विकास चौधरी समेत 6 को गिरफ्तार किया तो अकबरपुर थानाध्यक्ष उमाशकर प्रसाद ने 4 व गोविन्दपुर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने 3 को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी