ईद को ले प्रशासनिक तैयारियां पूरी

By Edited By: Publish:Tue, 29 Jul 2014 01:04 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jul 2014 01:04 AM (IST)
ईद को ले प्रशासनिक तैयारियां पूरी

संवाद सूत्र, नवादा : जिले में शाति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद त्योहार मनाये जाने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारिया पूरी कर ली है। जिलाधिकारी ललन जी एवं पुलिस अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद द्वारा जारी संयुक्तादेश में 144 दंडाधिकारियों सहित 142 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति संवेदनशील स्थानों पर की गई है। डीपीआरओ परिमल कुमार ने बताया कि असमाजिक तत्वों एवं पेशेवर अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर उनपर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा 153 (ए) 505 (2) के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारीयों को निर्देश दिया गया है कि 29 जुलाई को निर्धारित समय पर अपना स्थान ग्रहण कर सूचना संबंधित अनुमंडल दण्डाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को देंगे। नगर परिषद नवादा, नगर पंचायत हिसुआ व वारिसलीगंज के कार्यपालक पदाधिकारी को ईदगाह की सफाई कराने को कहा गया है। पर्व के दिन सभी उत्पाद (शराब एवं ताड़ी की दुकानें) को बंद कर दिया गया है। 24 घटे कार्य करने वाला जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना समाहरणालय में की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या- 06324-212261 है। अपर समाहर्ता महर्षि राम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी बनाये गये हैं। वहीं उप विकास आयुक्त रामेश्वर सिंह जिले के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे। स्ट्राइकिंग मजिस्ट्रेट के रूप में जिला योजना पदाधिकारी सिमोन तिरकी, जिला नियंत्रण कक्ष से बराबर सम्पर्क में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन दस्ता, चिकित्सा दल को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष में 12 दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है, वहीं 6 सुरक्षित दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी जिला नियंत्रण कक्ष में की गयी है। गश्ती दल में 4 दण्डाधिकारी एवं 4 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिलाधिकारी ललन जी ने सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे कर्तव्यनिष्ठा एवं कर्मठता के साथ सौंपे गये दायित्व को निभाएंगे ताकि शाति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार सम्पन्न हो सके।

chat bot
आपका साथी