ग्रामीणों को बंधक बना सवा लाख की लूट

नालंदा। हथियारों से लैस बदमाशों ने सरेआम ग्रामीणों को बंधक बना नकद समेत सवा लाख लूट लिए। इत

By Edited By: Publish:Thu, 26 May 2016 03:14 AM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 03:14 AM (IST)
ग्रामीणों को बंधक बना सवा लाख की लूट

नालंदा। हथियारों से लैस बदमाशों ने सरेआम ग्रामीणों को बंधक बना नकद समेत सवा लाख लूट लिए। इतना ही नहीं करीब एक दर्जन ग्रामीणों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। यह घटना मंगलवार की शाम में बिहारशरीफ के गिरियक थाना क्षेत्र के लक्खाचक गांव के पास हुई। इस संदर्भ में पीड़ितों ने गिरियक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित थाना क्षेत्र क सकुचीसराय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि हमलोग बिहारशरीफ से ट्रेकर पर सवार होकर घर लौट रहे थे इसी दौरान पूर्व से घात लगाए आठ से दस की संख्या में रहे हथियार से लैस बदमाशों ने ट्रेकर को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए हमलोगों पर लाठी बरसाते हुए पास के एक स्कूल में बंद कर दिया तथा मेरे पास रहे 21 हजार रुपये नकद, मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर हमारे साथ सिकंदर प्रसाद, अरविन्द कुमार, राकेश मिस्त्री, शिक्षक सुनील कुमार, पवन कुमार सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी का इलाज गिरियक पीएचसी में कराया गया। जबकि गंभीर हालत में जितेन्द्र को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। साकुचीसराय के अलावा ट्रेकर पर सवार अन्य यात्रियों व महिला के साथ भी मारपीट की गई।

इसी प्रकार बाइक सवार जितेन्द्र कुमार ने बताया कि स्थानीय बाजार से वे घर लौट रहे थे इसी दौरान उक्त बदमाशों ने घेर लिया और पकड़कर मारपीट कर एक हाथ तोड़ दिया। इस घटना के बाद बदमाशों ने 30 हजार नकद, सोने की चेन व समेत कीट नाशक दुकान का आदि समान लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही राजगीर डीएसपी संजय कुमार, गिरियक थानाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही बंधक बने लोगों को छोड़ दिया। इस घटना के बाद पीड़ित जितेन्द्र कुमार ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराई है वहीं अनिल कुमार ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराई है। राजगीर डीएसपी संजय कुमार ने लूटपाट की घटना से इंकार करते हुए कहा कि पूर्व में गुड्डू नामक चालक से भाड़ा को लेकर एक महिला से विवाद हुआ था। इस विवाद को तूल देने के लिए चालक गुड्डू ने अन्य लोगों के सहयोग से घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी