राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाए गए राजकुमार पासवान

बिहारशरीफ : बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवल किशोर शाही ने पार्टी के कर्त

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 06:54 PM (IST)
राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाए गए राजकुमार पासवान
राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाए गए राजकुमार पासवान

बिहारशरीफ : बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवल किशोर शाही ने पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ, कर्मठ तथा पार्टी के विकास के लिए तत्पर रहने वाले उम्मीदवार राजकुमार पासवान को पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। अध्यक्ष ने कहा कि युवा व कर्मठ नेता के नेतृत्व में पार्टी अपनी नई उंचाईयों को स्पर्श करेगी। पार्टी अध्यक्ष के रूप में मिले कार्यभार पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी को ऐसे ही कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति की जरूरत थी। बधाई देने वालोो में अरूण कुमार, सुनील कुमार, अजय पांडेय, अर्जुन साव, पंकज ¨सह, कौशल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी