Nalanda Crime: दहेज के लिए गर्भवती की हत्या के बाद गाड़ा शव, सात महीने पहले हुई थी शादी; पति सहित छह पर आरोप

नालंदा के हरनौत मे एक नवविवाहित महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को खेत के किनारे सिंचाई के लिए बने नहर से खोदकर निकाला है। महिला के पिता ने बताया कि सात महीने पहले ही बेटी की शादी की थी। वह गर्भवती भी थी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 04 Jan 2023 01:27 PM (IST) Updated:Wed, 04 Jan 2023 01:27 PM (IST)
Nalanda Crime: दहेज के लिए गर्भवती की हत्या के बाद गाड़ा शव, सात महीने पहले हुई थी शादी; पति सहित छह पर आरोप
गर्भवती की हत्या के बाद गाड़ा शव, सात महीने पहले हुई थी शादी; पति सहित छह पर आरोप

हरनौत (नालंदा), जागरण संवाददाता। बिहार के नालंदा जिले में दहेज के लालच में एक नवविवाहिता गर्भवती महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के बाद पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने 20 वर्षीय महिला के शव को खेत में सिंचाई के लिए बनाए गए नहर में दफन कर दिया। मंगलवार की शाम को पुलिस ने महिला के शव को बरामद किया है। हत्या के आरोप में महिला के पिता ने दामाद और उसके घरवालों सहित छह लोगों पर मामला दर्ज कराया है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के कल्याण बिगहा ओपी अंतर्गत कोइलामा निवासी प्रमोद यादव की सात महीने पहले थरथरी थाने क्षेत्र के रूपसपुर की रहने वाली 20 वर्षीया स्वीटी कुमारी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति के साथ साथ ससुरालवालों का स्वीटी पर अत्याचार शुरू हो गया।मंगलवार को घर वालों ने दहेज की खातिर उसकी जान ले ली। स्वीटी गर्भवती भी थी। हत्या के बाद आरोपितों ने शव को गांव के पास ही पइन में गाड़ दिया और घर छोड़कर सभी फरार हो गए।

फोन पर देती थी घरवालों को जानकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की शाम ओपी पुलिस ने खेत के किनारे बने पइन से महिला को शव खोदकर निकाला। महिला के गर्दन पर काला निशान पाया गया है। स्वीटी के पिता मनोहर यादव का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उनके पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। स्वीटी फोन पर इसकी सूचना अपने मायके वालों को देती थी। 

आरोपितों की तलाश कर रही पुलिस

घटना को लेकर कल्याण बिगहा ओपी अध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा ने बताया कि शव को बीडीओ की मौजूदगी में पइन से निकाला गया। पति सहित छह लोगों को नामजद किया गया है। सभी आरोपित घर छोड़ भाग निकले हैं। सभी की तलाशी के लिए छापामारी जारी है।

chat bot
आपका साथी