विद्युत कर्मी के साथ मारपीट

नालंदा। राजगीर के उपाध्याय टोला के निवासी हरिशंकर उपाध्याय के घर में मंगलवार को जब वि

By Edited By: Publish:Thu, 26 May 2016 03:04 AM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 03:04 AM (IST)
विद्युत कर्मी के साथ मारपीट

नालंदा। राजगीर के उपाध्याय टोला के निवासी हरिशंकर उपाध्याय के घर में मंगलवार को जब विद्युत विभाग के द्वारा छापामारी की गई। इसी दरम्यान उपाध्याय के पुत्र गीतेंद्र उपाध्याय ने विभाग के कनीय अभियंता के साथ कॉलर पकड़ कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम देने के साथ जान मारने की धमकी दी। इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता महजूब अशरफ ने राजगीर थाना में प्रथामिकी दर्ज की है। उन्होंने अपने प्राथमिकी में लिखा है कि वे अपने टीम के साथ हरिशंकर उपाध्याय के घर में जब छापामारी करने के लिए गया तो इस बीच उपाध्याय के पुत्र गीतेन्द्र उपाध्याय आकर कालर पकड़ने के साथ ही साथ गाली-गलौज कर मारपीट किया। इसके अलावे थाना में प्रथामिकी दर्ज किए जाने पर जान से मार देने की धमकी के संबंध में भी लिखा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गीतेन्द्र उपाध्याय वेन प्रखंड में इंदिरा आवास सहायक पद पर पदस्थापित है। इधर पुलिस ने इस तरह की मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने द्वारा आगे कीकार्रवाई शुरू कर दिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक गीतेन्द्र की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

chat bot
आपका साथी