Move to Jagran APP

अजब -गजब प्रेम : दामाद को सास से हुआ प्यार, ससुर ने दोनों की करा दी शादी

बिहार के बांका जिले से अजब-गजब प्रेम की खबर सामने आई है। दामाद को सास से प्यार हो गया। इसके बाद ससुर ने दोनों की शादी करा दी। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी का देहांत हो चुका है। इसके बाद ही दामाद को अपनी सास से प्यार हुआ। शादी के बाद दामाद और आपनी पत्नी को ससुर ने विदा कर दिया।

By Dilip Kumar Shukla Edited By: Mukul Kumar Published: Mon, 29 Apr 2024 08:26 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 08:26 AM (IST)
दामाद को सास से हुआ प्यार, ससुर ने दोनों की करा दी शादी

संवाद सूत्र, बांका। बांका में दामाद और सास में हुई शादी की चर्चा यहां जोरों पर हो रही है। लोग तरह-तरह से इस पर चर्चा कर रहे हैं। सभी सकते में हैं और कह रहे हैं कि यह अमर्यादित चरित्र है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव के 55 वर्षीय दिलेश्वर दर्वे की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी से दामाद कटोरिया थाना क्षेत्र के धोवनी गांव के निवासी सिकंदर यादव को प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खा ली।

दिलेश्वर दर्वे को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों की शादी करवा दी। यहां बता दें कि दिलेश्वर दर्वे और गीता देवी की पुत्री से सिकंदर यादव से शादी हुई थी। वहीं कुछ दिन पहले सिकंदर यादव की पत्नी का देहांत हो गया था। सिकंदर को एक लड़का और एक लड़की भी है। '

पत्नी के मरने के बाद सिकंदर यादव को अपने सास से प्यार हो गया

पत्नी के मरने के बाद सिकंदर यादव को अपने सास से प्यार हो गया। वह अक्सर अपना ससुराल हीर मोती आने लगा। दिलेश्वर दर्वे को शक हुआ कि मामला कुछ गड़बड़ है। इसकी जानकारी उन्होंने आसपास के लोगों को दी। ग्रामीणों के सिकंदर और गीता को बुलाया।

दोनों को काफी समझाया और कहा कि इस प्रकार का व्यवहार हमारे समाज को कलंकित करता है। लेकिन दोनों अपने प्यार को पाने के लिए बेचैन थे। दोनों ने शादी करवा देने की बात कही।

इसके बाद ग्रामीणों के सामने दिलेश्वर दर्वे ने अपनी पत्नी और दामाद की शादी करवा दी। इसके बाद बांका न्यायालय में जाकर दोनों की शादी को कानूनी मान्यता दिला दी। दामाद और पत्नी को आशीर्वाद देकर विदा कर दिया।

यह भी पढ़ें-

Kishanganj News : जबरन गाड़ी में बैठाया फिर खेत में ले गए, चाकू के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; चार गिरफ्तार

General Train Ticket Online : जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए रेलवे ने बदला नियम, अब UTS ऐप से ऐसे होगी बुकिंग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.