दुर्घटना में चालक समेत दो जख्मी

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : गिरियक थाना क्षेत्र के चोरसुआ पुल से आगे बुधवार को एक ट्रक व कार की टक्

By Edited By: Publish:Wed, 28 Jan 2015 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jan 2015 11:30 PM (IST)
दुर्घटना में चालक समेत दो जख्मी

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : गिरियक थाना क्षेत्र के चोरसुआ पुल से आगे बुधवार को एक ट्रक व कार की टक्कर में कार पर सवार चालक शंकर प्रसाद गुप्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि कार पर सवार एक वृद्ध महिला पुष्पा जैन भी घायल हो गई। बताया जाता है कि एक कार पर पांच लोग सवार होकर झारखंड राज्य के रांची से राजगीर घुमने आए थे। राजगीर से घुमने के बाद वे लोग नवादा के रास्ते रांची लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा की ओर से आ रही एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना के अंजाम देने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर एक दूसरे वाहन से सभी घायलों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। यहां पर गंभीर रूप से चालक व वृद्ध महिला का इलाज कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी