टोपो लैंड की खरीद बिक्री को रही झंडी

संवाद सहयोगी, सोनपुर : सोनपुर में टोपो लैंड की खरीद-ब्रिकी को जिला प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है।

By Edited By: Publish:Fri, 28 Nov 2014 09:49 AM (IST) Updated:Fri, 28 Nov 2014 09:49 AM (IST)
टोपो लैंड की खरीद बिक्री को रही झंडी

संवाद सहयोगी, सोनपुर :

सोनपुर में टोपो लैंड की खरीद-ब्रिकी को जिला प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। इसके बाद सोनपुर मेला ग्राउंड स्थित कम्युनिटी पुलिस कैंप में स्थानीय नागरिकों तथा आसपास के गांव के निवासियों गुरुवार को हुई एक बैठक के दौरान लगभग तीन महीने से टोपो लैंड की रजिस्ट्री, निबंधन, दाखिल-खारिज तथा रसीद काटे जाने पर लगी रोक को हटाने पर सारण के डीएम कुंदन कुमार का आभार व्यक्त किया गया। इस रोग से यहां के टोपो लैंड से संबंधित लोग काफी परेशान थे। जमीन की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया बाधित होने से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शादी-विवाह के लिए जमीन खरीदने के लिए कोई ग्राहक नहीं मिल रहा था। परिणामस्वरूप लोग पशोपेश में थे। उधर संबंधित भूमि की दाखिल-खारिज व रसीद का नवीकरण भी रुका हुआ था। डीएम श्री कुमार के आदेश के बाद सब चीज पुन: चालू हो गया है। इससे लोगों में काफी हर्ष है। बैठक की अध्यक्षता रामविनोद सिंह ने की। बैठक में समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, इंजीनियर जयप्रकाश सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष तृप्तिनाथ सिंह, मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, अजय सिंह, सतीश सिंह, बिंदु सिंह, तीर्थनाथ सिंह, टुनटुन सिंह, रनविजय सिंह एवं विकास राज इसके लिए सारण के डीएम ने आभार व्यक्त करते हुए बैठक में अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी