छात्रा से दुष्कर्म, फिर किया उठाने का प्रयास

By Edited By: Publish:Sun, 21 Sep 2014 01:14 AM (IST) Updated:Sun, 21 Sep 2014 01:14 AM (IST)
छात्रा से दुष्कर्म, फिर किया उठाने का प्रयास

संवाद सहयोगी, हिलसा (नालंदा) : यह तो अपराध की पराकाष्ठा है। दबंगों ने पहले दुष्कर्म किया फिर परिवार सहित जान मारने की धमकी देकर जुबान बंद करा दी। इसके बाद फिर से दुष्कर्म करने करने के लिए उठाने का प्रयास किया। जानकारी होने के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पीड़िता को मेडिकल जाच के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है।

क्या है मामला

छह सितम्बर को हिलसा थाना क्षेत्र की नवीं की छात्रा कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी तभी रास्ते में स्कार्पियों पर सवार तीन युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। और पटना ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद सात सितम्बर को हिलसा में लाकर छोड़ दिया। आरोपियों ने जुबान खोलने पर परिवार सहित सभी को जान से मारने की धमकी दी।

फिर कया अपहरण का प्रयास

17 सितम्बर की शाम शौच जाने के दौरान आरोपी शिशुपाल कुमार ने फिर दुष्कर्म की नीयति से पीड़िता को उठाने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर शिशुपाल धमकी देत हुए भाग निकला। धमकी के भय से पीड़िता के परिजन थाने जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बाद में रिश्तेदारों द्वारा हिम्मत बंधाए जाने के बाद शुक्रवार की देर शाम पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया।

टीम गठित कर पुलिस ने गिरफ्तार किया मुख्य आरोपी को

डीएसपी प्रमेन्द्र भारती ने शनिवार को हिलसा थाने में प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि छात्रा की निशानदेही पर कई जगह छापेमारी कर मुख्य आरोपी मनीष कुमार को हिलसा स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया। अन्य दो नामजद आरोपी शिशुपाल कुमार तथा उसका साला मिथलेश कुमार की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी