शिवहर में TRACTOR की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, तीसरा गंभीर रूप से जख्मी

ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार से जा रही थी जहां गांव के दोनों लोग गाड़ी की चपेट में आ गए, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 11:06 AM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 11:06 AM (IST)
शिवहर में TRACTOR की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, तीसरा गंभीर रूप से जख्मी
शिवहर में TRACTOR की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, तीसरा गंभीर रूप से जख्मी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। शिवहर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मंगलवार को हो गई। उक्त ट्रैक्टर गन्ना से लदा था। ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि तीसरा व्यक्ति घायल हो गया। यह दुर्घटना पुरनहिया थाना अन्तर्गत बसंतपट्टी गांव में हुई। मरने वाले दोनों लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें बसंतपट्टी गांव के ही चित्तरंजन शर्मा 42 वर्ष एवं मनीष कुमार 20 वर्ष है। घायल सतीश पांडे है। घायल भी उसी गांव का रहने वाला है। 

    मिली जानकारी के अनुसार, उक्त ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार से जा रही थी जहां गांव के दोनों लोग गाड़ी की चपेट में आ गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा। मरने वाले टेंपो चलाते थे जहां वे अपनी गाड़ी खड़ा कर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर की चपेट में तीन लोग आए जहां दो की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

     घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सीतामढ़ी भेज दिया गया है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थिति का मुआयना किया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्‍त कर लिया है और चालक की पहचान में जुट गई है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। पीडि़त परिजनों द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही थी। पुलिस ट्रैक्टर की पहचान में जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी