Purvi Champaran Crime News: कल्याणपुर में दो बदमाश गिरफ्तार, स्मैक, लोकल पिस्टल, कारतूस व चाकू बरामद

Purvi Champaran Crime News पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पोखरा के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो बदमाशों को स्मैक लोकल पिस्टल गोली चाकू व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 12:50 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 12:50 PM (IST)
Purvi Champaran Crime News: कल्याणपुर में दो बदमाश गिरफ्तार, स्मैक, लोकल पिस्टल, कारतूस व चाकू बरामद
स्मैक, लोकल पिस्टल, कारतूस व चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पोखरा के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पिपरा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी मनीष सिंह एवं कल्याणपुर निवासी जितेंद्र जायसवाल को स्मैक, लोकल पिस्टल, गोली, चाकू व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।

 कल्याणपुर में बरामद लोकल पिस्टल, चाकू व स्मैक की पुड़िया।

बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के लिए कुछ और बदमाश वहां आनेवाले थे मगर छापेमारी की भनक पाकर नहीं या भाग निकले। पुलिस दोनों से पूछताछ और निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बदमाशों को पकड़ने के दौरान वहां के थानाध्यक्ष का सरकारी सेलफोन भी गिर गया। कल्याणपुर पुलिस इसे अपनी एक बड़ी कामयाबी मान रही है।

chat bot
आपका साथी