सकरा में आसमान से मूर्ति गिरने की अफवाह पर जुटे ग्रामीण, मूर्ति स्थापित करने को लेकर हुआ विवाद

ओलावृष्टि के बाद खेत में दिखी बुद्ध की मूर्ति को लोगों ने समझा आसमान से गिरी। अफवाह फैली तो मूर्ति को देखने पहुंचे आसपास के हजारों लोग।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 11:04 PM (IST)
सकरा में आसमान से मूर्ति गिरने की अफवाह पर जुटे ग्रामीण, मूर्ति स्थापित करने को लेकर हुआ विवाद
सकरा में आसमान से मूर्ति गिरने की अफवाह पर जुटे ग्रामीण, मूर्ति स्थापित करने को लेकर हुआ विवाद

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मंगलवार को ओलावृष्टि के बाद चंदनपट्टी पंचायत के सहदुल्लापुर गांव के एक खेत में भगवान बुद्ध की मूर्ति नजर आई। इस पर सबसे पहले गांव के विजय पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार की नजर पड़ी। मूर्ति काफी चमकीली थी। यह पीतल या सोना के होने का आभास दे रही थी। हालांकि जांच के बाद यह चीनी मिट्टी की निकली। गांव के कुछ लोगों का दावा था कि ओला के साथ ही मूर्ति गिरी है। यह अफवाह आसपास के गांवों तक फैल गई। हजारों लोग मूर्ति देखने पहुंच गए। मूर्ति को उसी खेत में स्थापित करने को लेकर आपस में विवाद होने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उपप्रमुख मदन प्रसाद सिंह व थानाध्यक्ष को दी। 

सक्रिय हुए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी 

अफवाह पर लोगों की भीड़ जुटने एवं मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर विवाद की सूचना पर प्रशासन व पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए। एडीएम राजेश कुमार, सकरा थानाध्यक्ष व प्रशिक्षु आइपीएस अंबरीष राहुल, प्रमुखपति व राजद अध्यक्ष नूर आलम, उपप्रमुख मदन प्रसाद सिंह एवं पंसस सोहन प्रसाद मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

 मूर्ति को स्थापित किए जाने के विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। लोगों की अलग-अलग मांग व एक-दूसरे के विरोध को देखते हुए इसे विजय पासवान के घर में रखने का निर्णय लिया गया। एडीएम ने इसके लिए विजय पासवान से बांड भी भरवाया। तब जाकर विवाद शांत हुआ।  

chat bot
आपका साथी