पीडि़तों की सूची में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई

बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाने में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Sep 2017 02:07 AM (IST) Updated:Thu, 14 Sep 2017 02:07 AM (IST)
पीडि़तों की सूची में गड़बड़ी  करने वालों पर होगी कार्रवाई
पीडि़तों की सूची में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर। बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाने में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम धर्मेद्र सिंह ने सूची की शुद्धता को लेकर पहले ही आदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर मुखिया व पंचायत सचिव जिम्मेदार होंगे। वहीं वार्ड सदस्यों को भी सही पीड़ित की सूची पर हस्ताक्षर करने को कहा गया था। ऐसा सूची में नाम जोड़ने के लिए राशि लिए जाने की शिकायत पर किया गया था। अब जबकि सूची में फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है। इसकी जांच भी कराई जा रही। इसमें जो भी दोषी होंगे उनपर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई होगी।

मालूम हो कि बोचहां के एक पंचायत सचिव को इसी आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बावजूद मीनापुर की कई पंचायतों से भेजी गई बाढ़ पीड़ितों की सूची में गड़बड़ी पाई गई। इसके अलावा भी कई पंचायतों में यह गड़बड़ी दिख रही।

chat bot
आपका साथी