तेजस्वी का मोदी पर तंज- डबल इंजन की सरकार होते हुए भी बिहार में विकास नहीं

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव झंझारपुर लोस क्षेत्र के राजद प्रत्याशी गुलाब यादव के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा -आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रहे पीएम।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 07:52 PM (IST)
तेजस्वी का मोदी पर तंज- डबल इंजन की सरकार होते हुए भी बिहार में विकास नहीं
तेजस्वी का मोदी पर तंज- डबल इंजन की सरकार होते हुए भी बिहार में विकास नहीं

मधुबनी, जेएनएन। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह चुनाव देश और संविधान बचाने के लिए है। सत्ता में बैठे लोग तानाशाही रवैया अपनाए हैं। यह चुनाव न ही व्यक्ति विशेष और पार्टी का है। बल्कि देश को बचाने का चुनाव है।

 वे शनिवार को स्थानीय जमा दो उच्च विद्यालय के खेल मैदान में झंझारपुर लोस क्षेत्र के राजद प्रत्याशी गुलाब यादव के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। कहा कि नोटबंदी के कारण देश में युवाओं का रोजगार छीन गया। डबल इंजन की सरकार होते हुए भी बिहार में विकास नहीं के बराबर हो सका है।

 शराबबंदी कानून के नाम पर दलितों और गरीबों को जेल भेजा जा रहा है। जबकि, माफिया के सहारे शराब की होम डिलीवरी जारी है। प्रधानमंत्री आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रहे हैं। अतिपिछड़ा और दलितों की आबादी के अनुसार आरक्षण बढ़ाने की जरूरत है। तेजस्वी ने कहा कि पूरे परिवार को गलत मुकदमा में फंसाया गया है। पिता से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस सबका हिसाब चुनाव में जनता अवश्य लेगी।

 राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने प्रधानमंत्री को बहुरुपिया की संज्ञा देते हुए पाकिस्तान परस्त होने का आरोप लगाया। कहा कि पीएम पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाते हैं। यदि दोबारा सत्ता में आए तो देश का संविधान नहीं बचेगा। उन्होंने अगड़ी जाति के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सावधान रहने की अपील की।  

chat bot
आपका साथी