सीतामढ़ी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: सोनबरसा में 20 में से 15 मुखिया हारे, जान‍िए कौन कहां से व‍िजेता

Sitamarhi Panchayat Mukhiya Election Result 2021 बदलाव की बयार में स‍िंहवाहिनी मुखिया रितु जायजसवाल की सीट पर उनके पति जीते जिला परिषद में दो दोबारा लौटे सीट बचानेवालों में दो महिला मुखिया ही पुराने मुखियों को दूसरे-तीसरे नंबर पर भी नहीं मिल सका वोट

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 10 Dec 2021 04:50 PM (IST) Updated:Fri, 10 Dec 2021 08:54 PM (IST)
सीतामढ़ी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: सोनबरसा में 20 में से 15 मुखिया हारे, जान‍िए कौन कहां से व‍िजेता
जिला परिषद सीट से सुनील कुमार उर्फ संजय कुमार जीत की खुशी में अपने समर्थकों के साथ।

सीतामढ़ी (सोनबरसा), जासं। पंचायत चुनाव में इस बार बदलाव की बयार कुछ ऐसी चली कि अधिकतर मुखिया सूखे पत्ते की तरह उड़ गए। 20 में से 15 मुखिया औंधे मुंह गिरे हैं। ङ्क्षसहवाहिनी पंचायत की सीट वहां से मुखिया रहीं राजद की प्रदेश प्रवक्ता रितू जायसवाल के घर में ही रह गई। यहां से उनके पति अरुण कुमार चौधरी चुनाव जीत गए हैं। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या-22 से प्रत्याशी व निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष उमा देवी चुनाव जीत गई हैं। जबकि, सोनबरसा प्रखंड प्रमुख रहीं सुनिता देवी चुनााव हार गई हैं। 20 पंचायतों में से आधी सीटों पर महिला मुखियों ने कब्जा जमाया है। जिला परिषद सदस्य पद की तीन में से दो सीटों पर काबिज सदस्य ही चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। पुराने पांच मुखिया में दो महिलाएं हैं तो तीन पुरुष प्रत्याशी दोबारा जीते हैं। इनमें सोनबरसा से नीतू कुमारी, जयनगर ललित नारायण पंडित, कचोर से मधुरेंद्र कुमार मिश्रा, मड़पा से मो. हबीबुर्रहमान खां, विशनपुर आधार से अजीबुल खातून दोबारा शामिल हैं।

यह भी पढ़े: भाभी के हुस्न व दौलत पर थी मुजफ्फरपुर के युवक की बुरी नजर, मौका मिलते ही कर गया यह काम

रिजल्ट : सोनबरसा प्रखंड में मुखिया पद पर कौन कहां से जीते-हारे

पंचायत जीते मिले वोट प्रतिद्वंदी मिले वोट

इंदरवा विदला देवी 1859 राज कुमारी देवी 1309

कचोर मधुरेन्द्र कुमार मिश्रा 2164 लक्ष्मीकांत झा 1174

कन्हौली अविनाश सुमन 3404 पंकज कुमार 2172

खाप खोपराहा रेखा देवी 1962 नीतू देवी 1801

घुरघुरा हनुमाननगर नुशरत जहां 1230 रेखा देवी 1085

जयनगर ललित नारायण पंडित 2030 गफुत मंसूर 1541

दोस्तिया देवेंद्र राम 1832 आलोक पासवान 1503

बगहा सुनीता देवी 1931 फूल कुमारी 1907

भुतही अखिलेश कुमार 2617 मनोज कुमार 1706

भलुआहा विलटु राय 2043 मुकेश कुमार साह 1487

मड़पा मो. हबिबुर्र रहमान खां 3575 मोहम्मद ओसलैन खान 624

मढ़िया वीणा पूर्वे 2225 अनीता देवी दो 1644

मधेसरा मधुकर कुमार झा 1285 अरविन्द महतो उर्फ़ अरविन्द कुमार 1045

राजवाड़ा पूर्वी रितेश कुमार 1836 अजय कुमार 891

राजवाड़ा पश्चिमी कांति देवी 2228 पानो देवी 1942

विशनपुर आधार अजीबुल खातून 2867 विभा देवी 2497

विशनपुर गोनाही राधा देवी 1162 सरिता देवी 1016

सिंहवाहिनी अरुण कुमार चौधरी 3251 सुनील कुमार सिंह 776

सोनबरसा नितू कुमारी देवी 1913 पिंकी कुमारी 1339

पिपरा परसाईन रुखसाना खातून 1429 किरण देवी 1335

यह भी पढ़े: सुसाइड से पहले फोन पर दरभंगा की महिला दारोगा का किससे हुआ था झगड़ा, मोबाइल में क्या छुपा है राज

chat bot
आपका साथी