Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने अपने देवर पर लगाया गंदा काम करने का आरोप, मुजफ्फरपुर की घटना

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Mon, 13 Dec 2021 12:54 PM (IST)

    2019 में सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई। उसके बाद देवर सोनू कुमार उससे सहानुभूति दिखाते हुए करीब आने लगा। पति-पत्नी की तरह रहने का प्रस्ताव रखा। ज ...और पढ़ें

    Hero Image
    शादी का झांसा देकर देवर ने किया विधवा का यौन शोषण। प्रतीकात्मक फोटो

    मुजफ्फरपुर, जासं। जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की विधवा ने अपने देवर पर गंदा काम करने का आरोप लगाया है। जिसमें उसने पति की मौत के बाद शारीरिक शोषण और रुपये हड़पने की बात कही है। मना करने पर शादी करने का झांसा देता था। पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि पति की मौत के बाद उसके ससुराल के लोग भी देवर से शादी कर लेने की बात कहते थे, लेकिन अब आरोपित की शादी दूसरी जगह तय कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क दुर्घटना में पति की मौत

    इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उसने सोनू कुमार सहनी को यौन शोषण करने तथा मुआवजे की रकम हड़पने का आरोपित बनाया है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी में कहा है कि 2018 में उसकी शादी हुई थी। सबकुछ सही चल रहा था। 2019 में सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई। उस समय वह पांच माह की गर्भवती थी। समय पूरा होने पर एक बेटे को जन्म दी।

    चार लाख की अनुग्रह राशि भी हड़प ली

    पति की मौत और एक बच्चे को पालने की जिम्मेदारी के कारण वह टूट गई थी। उसे एक सहारे की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसका फायदा दिखाते हुए देवर सोनू कुमार ने सहानुभूति प्रकट करना शुरू किया। हालांकि उसकी नजर अपनी भाभी के हुस्न व भाई की मौत के बाद मिले मुआवजे की राशि पर थी। उसने महिला को शादी का झांसा देकर पति-पत्नी की तरह रहने का प्रस्ताव रखा। जिसे वह इंकार नहीं कर सकी। इसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब कभी वह मना करती तो शादी करने की बात कहकर राजी कर लेता। इस बीच पति की मौत के बाद सरकार से मिली चार लाख की अनुग्रह राशि भी उसने हड़प ली। इस तरह जब उसके स्वार्थ पूरे हो गए तो शादी करने से इंकार करने लगा। कहने लगा, अपने मायके से पांच लाख रुपये व एक बाइक लाकर दो इसके बाद ही शादी करेंगे। अब यह सूचना है कि सोनू दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है।