Samastipur News: पंचायती राज मंत्री ने सदर अस्पताल को उपलब्ध कराया एक सौ ऑक्सीजन सिलेंडर

Samastipur News भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने 7 मई को पंचायती राज मंत्री को पत्र भेजकर कहा था कि जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की काफी कमी है। इसके कारण यहां के लोग परेशान हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समेत बेड की भी कमी है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:00 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:00 PM (IST)
Samastipur News: पंचायती राज मंत्री ने सदर अस्पताल को उपलब्ध कराया एक सौ ऑक्सीजन सिलेंडर
पंचायती राज मंत्री ने समस्तीपुर सदर अस्पताल को उपलब्ध कराया एक सौ ऑक्सीजन सिलेंडर।

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए सूबे के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने एक सौ ऑक्सीजन सिलेंडर सदर अस्पताल को उपलब्ध कराया है। इसके साथ-साथ एक सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेड समेत अन्य चीजें भी उपलब्ध करवाई है। यह व्यवस्था भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा दो दिनों पूर्व मंत्री को पत्र भेजकर किए गए अनुरोध पर किया गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने 7 मई को पंचायती राज मंत्री को पत्र भेजकर कहा था कि जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की काफी कमी है। इसके कारण यहां के लोग परेशान हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समेत बेड की भी कमी है। उन्होंने पांच सौ ऑक्सीजन सिलेंडर, पांच सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पर्याप्त संख्या में बेड एवं जरूरी चीजें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

 जिलाध्यक्ष के पत्र के जबाव में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जिलाध्यक्ष के अनुरोध पर तत्काल एक सौ ऑक्सीजन सिलेंडर, एक सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेड आदि की त्वरित गति से उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा अनुमंडलीय और प्रखंड स्तरीय अस्पताल में आवश्यकतानुसार 15 वें वित्त आयोग के अनटाइड अनुदान की राशि से तुरंत प्रबंध करने का निर्देश दिया है। मंत्री के द्वारा किए गए सहयोग के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने धन्यवाद देते हुए कहा है कि विपदा की इस घड़ी में सिर्फ एक दिन के अंदर मंत्री ने इतनी सारी चीजें मुहैया करा दी। यह काफी सराहनीय है।

 कोरोना महामारी से निवटने में यहां के लोगो को इससे काफी मदद मिलेगी। भाजपा जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार, राजीव चौधरी, अरविंद कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह, राकेश राज, राजेश कुमार पिंटू, मनोरंजन मोदीन, रमाकांत राय, प्रवक्ता कौशल पांडे, मुकेश कुमार सिंह अनीश राज ,मीडिया प्रभारी अमित सिंह सुशांत अनिल, गीतांजलि ,विरेंदर यादव सिकंदर आलम, यू एस झा ,नीरज सिंह , बैद्यनाथ झा आदि ने भी मंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया है। जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस विपदा की घड़ी में भाजपा आमलोगों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है। 

chat bot
आपका साथी