Bihar Flood : बाढ़ प्रभावित दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में हेलीकॉप्टर से गिराए जा रहे राशन पैकेट, जानें वहां की स्थिति

Bihar Flood जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण। अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 02:48 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 02:48 PM (IST)
Bihar Flood : बाढ़ प्रभावित दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में हेलीकॉप्टर से गिराए जा रहे राशन पैकेट, जानें वहां की स्थिति
Bihar Flood : बाढ़ प्रभावित दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में हेलीकॉप्टर से गिराए जा रहे राशन पैकेट, जानें वहां की स्थिति

दरभंगा, जेएनएन। Bihar Flood : जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शनिवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से सूखा राशन पैकेट गिराया गया। आसमान में हेलीकॉप्टर को उड़ता देख लोगों के चेहरे खिल उठे। लोग हेलीकॉप्टर के पीछे-पीछे भागने लगे। ऊपर से गिराई जा रही राहत सामग्री पाकर लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं था। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम स्वयं हेलीकॉप्टर पर सवार थे। उन्होंने जिले के बाढग़्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

सेना का हेलीकॉप्टर वापस लौट गया

बताया कि इन इलाकों में करीब दो हजार सूखा पैकेट गिराया गया है। इनमें कुशेश्वरस्थान प्रखंड के तिलकेश्वर, सुघराइन, केवटी और सदर प्रखंड में सूखा राहत पैकेट गिराया गया है। करीब 50 मिनट तक बाढग़्रस्त इलाकों का जायजा लेने के बाद सेना का हेलीकॉप्टर वापस लौट गया। राहत व बचाव कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए डीएम ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही है।

सामुदायिक किचन के माध्यम से भोजन

प्रखंड के वरीय अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे है। प्रभावित इलाकों में सामुदायिक किचन के माध्यम से लोगों को भोजन परोसा जा रहा है। कई जगहों पर मेडिकल टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। आवश्यकता के मुताबिक, लोगों को निशुल्क दवा दी जा रही है। 26 जुलाई को भी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से ङ्क्षसहवाड़ा, केवटी सहित अन्य इलाकों में राहत साम्रगी गिराई जाएगी।

हवाई सर्वेक्षण कर पूर्वी चंपारण के डीएम ने जाना हाल

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने हेलीकॉप्टर से दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति जानी। इसी क्रम में वे गोपालगंज के जिलाधिकारी से बात कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी को साझा किया। इस क्रम में डीएम ने डुमरियाघाट के एप्रोच के हो रहे कटाव स्थल पर पहुंच चल रहे बचाव कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित एनएचएआई दरभंगा के मनोज कुमार पांडेय, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं उनके अभियंताओं की टीम जो तेजी से कार्य कराने का निर्देश दिया।

कटाव स्थल का जायजा लिया

कहा कि जितना तेजी से हो सके रीस्टोरेशन कराएं। जिलाधिकारी मोतिहारी ने आज एनडीआरएफ की टीम के साथ चंपारण बांध का निरीक्षण किया डीएम ने एनडीआरएफ की टीम के साथ संग्रामपुर में चंपारण तटबंध के कटाव स्थल का जायजा लिया। साथ ही सरैया बदराहां पांडेय टोला में बाढ़ राहत कार्य के बारे में जानकारी ली। यहां चल रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। कहा कि बाढ़ पीडि़तों को हरसंभव सहायता मुहैया कराने और गुणवत्तापूर्ण भोजन देने में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय मुखिया ने बताया कि यहां 400 लोगों का भोजन तैयार होता है। लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भोजन कराया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ के संकट के साथ कोराना से भी बचने की जरूरत है। हर हाल में मास्क का उपयोग करें व शारीरिक दूरी बनाए रखें। इस क्रम में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व उसके निदान की दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रशासन आम लोगों के साथ है। उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी