समस्तीपुर में भूमि विवाद में एक वर्ष की मासूम बच्ची की मुंह दबाकर हत्या Samastipur News

शव लेकर थाना पहुंची मां को लोगों ने समझा बच्चा चोर अफवाह पर देखने जुटी भीड़। ग्रामीणों ने मां पर ही लगाया हत्या करने का आरोप।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 09:32 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 09:32 PM (IST)
समस्तीपुर में भूमि विवाद में एक वर्ष की मासूम बच्ची की मुंह दबाकर हत्या Samastipur News
समस्तीपुर में भूमि विवाद में एक वर्ष की मासूम बच्ची की मुंह दबाकर हत्या Samastipur News

समस्तीपुर, जेएनएन। वारिसनगर थाना क्षेत्र के मटुआ गांव में भूमि विवाद में एक वर्ष की बच्ची की मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। इस संबंध मे उक्त गांव के उमाशंकर महतो की पत्नी उषा देवी शुक्रवार की संध्या शव को लेकर थाने पर पहुंच गई और प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें ग्रामीण जितेंद्र महतो, सुरेंद्र महतो सहित तीन लोगों पर अपनी एक वर्षीय पुत्री की हत्या मुंह दबाकर करने का आरोप लगाई है। इसमें बताया है कि उनके पति दो-ढाई वर्ष पूर्व से राजस्थान के एक मंदिर में पूजा पाठ करते हैं।

 संतान नहीं होने के कारण उसने दो वर्ष पूर्व एक बच्ची को गोद लिया था। फिर एक वर्ष पूर्व बगलगीर एक पुजारी मंगल दास की पत्नी की मृत्यु प्रसव बाद हो जाने के कारण उनकी एक बच्ची को भी गोद ले लिया था। उनका पड़ोसी जितेंद्र महतो आदि से भूमि विवाद चल रहा है। सभी उन्हें घर नही बनाने दे रहे थे। शुक्रवार को सुबह में भी विवाद हुआ था। इसी क्रम में दर्जन भर लोग इनके साथ मारपीट करने लगे तो वह छोटी पुत्री को छोड़कर बड़ी पुत्री को लेकर दूसरे जगह रख आयी। फिर जब वापस आयी तो देखा कि पड़ोसी इनके एक वर्षीय पुत्री का मुंह दबाकर हत्या कर दी है। दोपहर तक वह भटकती रही व थाना पहुंची है।

 वहीं इस जानकारी पर घटनास्थल गयी पुलिस को दर्जनों प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया की मारपीट नही हुई तथा बच्ची की मौत कब हुई यह किसी ने नही देखा। थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव के साथ महिला को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा गया है।

बच्चा चोर की अफवाह पर थाने पर जुट गयी भीड़

इधर दो बच्चों को लेकर भीड़ के साथ थाना पहुंची महिला को देखकर लोगों ने बच्चा चोर समझ अफवाह फैला दी। फिर क्या था देखते ही देखते लोगो की भीड़ थाने पर जुटने लगी।  

chat bot
आपका साथी