Muzaffarpur Weather Forecast : आसमान में छाए रहेंगे बादल, गर्मी की बढेगी रफ्तार

Muzaffarpur Weather Forecast उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं। अधिकतम तापमान तथा न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 06:45 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 06:45 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast : आसमान में छाए रहेंगे बादल, गर्मी की बढेगी रफ्तार
औसतन 9 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मुख्य रूप से पछिया हवा चलने की संभावना है।

मुजफ्फरपुर, जासं। Muzaffarpur Weather Forecast: अगले सात दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान की रफ्तार तेज होगी। इस दौरान वर्षा कीे संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा। डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ.ए सत्तार ने कहा कि अगले 26 मार्च तक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं। अधिकतम तापमान तथा न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 9 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मुख्य रूप से पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 55 से 65 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहेगी। 

किसानों को यह सुझाव

किसानों सुझाव दिया गया है कि शुष्क मौसम एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए किसान बसंतकालीन मक्का, सूर्यमुखी, प्याज एवं गरमा सब्जियों जैसे ङ्क्षभडी, नेनुआ, करैला, लौकी (कद्दू), और खीरा की फसल में ङ्क्षसचाई शाम के समय करें।  

हल्के बादल छाए रहने की संभावना

शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे। बारिश नहीं हुई। मौसम शुष्क रहा। वैसे भी मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर बिहार में 26 मार्च तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जतायी थी। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने मौसम पूर्वानुमान में कहा था कि उत्तर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है। मौसम भी शुष्क रहेगा। अगले 26 मार्च तक 9 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। वहीं अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 32.8 एवं न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर भाजपा सांसद का अजीबोगरीब बयान, तीसरा बच्चा पैदा करने से पहले जरूरी हो एनओसी

यह भी पढ़ें: BSEB Intermediat-Matriculation Result 2021: परीक्षा पर‍िणाम में फंसा पेंच, जान‍िए क‍ितना समय और लगेगा

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur crime: छ‍िछोरों की ढिठाई को देखिए, मौज लेने के ल‍िए इंटरमीड‍िएट छात्रा की अश्लील तस्वीर वायरल कर दी

chat bot
आपका साथी